'जब उन्होंने मजाक उड़ाया था', विवेक अग्निहोत्री को अनुष्का-विराट के मंदिर जाने पर याद आया पुराना किस्सा
हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे। जिस पर अब फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपना रिएक्शन देते हुए विराट का पुराना बयान याद दिलाया।
Vivek Agnihotri on Anushka Sharma Virat Kohli: लव बर्ड्स विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो की वजह से चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वह महाकालेश्वर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की मंदिर के अंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस कपल के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन, लगता है मशहूर फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को कपल का यह अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया।

विवेक अग्निहोत्री ने विराट-अनुष्का के मंदिर जाने पर दिया रिएक्शन
जहां सोशल मीडिया पर इस पावर कपल की सादगी की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाले विवेक अग्निहोत्री ने इस पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने अपने लेटेस्ट ट्वीट में विराट कोहली के एक पुराने बयान की बारे में बात की और कहा कि, कैसे समय के साथ लोग बदल जाते हैं।
याद किया पुराना किस्सा
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे याद है कि बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने विराट कोहली को तब ट्रोल किया था जब उन्होंने मजाक में कहा था 'क्या मैं पूजा पाठ करने वाला टाइप दिखता हूं'। लोग बदल जाते हैं और यह बहुत अच्छी बात है, क्योंकि परिवर्तन जीवन का दूसरा नाम है।' इसके साथ ही विवेक अग्निहोत्री ने मंदिर के अंदर की वीडियो शेयर की।

जब विराट कोहली ने दिया था विवादित बयान
आपको याद दिला दें कि, विवेक अग्निहोत्री ने विराट कोहली के उस बयान के बारे में बात की जब टी-20 विश्व कप की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूजा-पाठ को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। एक रिपोर्टर ने क्रिकेटर से पूछा था कि, 'आप खुद को शांत रखने के लिए क्या पूजा-पाठ करते हैं?' इसका जवाब देते हुए विराट कोहली ने कहा था कि, 'आपको मैं पूजा-पाठ वाला लगता हूं?' हालांकि विराट का यह बयान 7 साल पुराना है।

शनिवार को कपल ने किए महादेव के दर्शन
वैसे तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आए दिन धार्मिक स्थान भगवान के दर्शन करते हुए नजर आते हैं। कपल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के एक दिन बाद महादेव के दर्शन करने उज्जैन के महाकालेश्वर पहुंचे। खबर के मुताबिक, दोनों 4 मार्च शनिवार को मंदिर पहुंचे और दोनों ने महादेव की आरती भी की।

कंगना रनौत ने भी की कपल की तारीफ
इससे पहले मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अनुष्का और विराट के लिए एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी और एक 'अच्छा उदाहरण' स्थापित करने के लिए उनकी सराहना की थी। उन्होंने लिखा, "यह कपल कितना अच्छा उदाहरण स्थापित कर रहा है, यह न केवल उन पर महाकाल का आशीर्वाद लाता है, बल्कि यह किसी न किसी तरह से सनातन पर निर्मित धर्म और सभ्यता की महिमा भी करता है। यह मंदिर में पर्यटन को बढ़ाता है और कुल मिलाकर देश को अपने आत्म-सम्मान और अर्थव्यवस्था दोनों में मदद करता है।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications