Car falls into Ganga: ब्रेक की जगह दब गया एक्सीलेरेटर, गाड़ी सहित गंगा में पहुंचा दंपति, जानिए पूरा मामला?
Car falls into Ganga river in Patna: बिहार की राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गंगा किनारे कार सीख रहा एक दंपती अचानक नदी की लहरों के बीच जा पहुंचा। पाटलिपुत्र निवासी आदित्य प्रकाश अपनी नई कार में पत्नी को लेकर दीघा थाना क्षेत्र के जनार्दन घाट गए थे। खुद ड्राइव कर रहे पति ने गाड़ी रोकने के लिए जैसे ही ब्रेक दबाने की कोशिश की, गलती से एक्सीलेरेटर दब गया, और देखते ही देखते कार सीधे गंगा नदी में जा घुसी।
हालत इतनी गंभीर थी कि दोनों की जान पर बन आई, लेकिन गनीमत रही कि उसी वक्त कुछ नाविक नदी में मौजूद थे, जिन्होंने फौरन सूझबूझ दिखाते हुए कार में फंसे दंपती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कार किस तरह नदी की धारा में फंसी हुई है। फिलहाल दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला?
बता दें कि, राजधानी पटना के दीघा इलाके के मीनार घाट पर एक दंपती कार चलाना सीख रहा था। अचानक गाड़ी गंगा में पहुंच गई। कार में मौजूद पति-पत्नी घबराकर चीखने-चिल्लाने लगे, मदद की गुहार लगाने लगे। घाट पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। गंगा का जलस्तर पहले ही ऊंचा था और बहाव इतना प्रचंड कि कोई भी व्यक्ति पानी के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। लेकिन ऐसे कठिन वक्त में दो मल्लाह उम्मीद की किरण बनकर आगे आए।
ये भी पढ़ें Bihar का नया पॉलिटिकल समीकरण! अगर महागठबंधन के साथ आती है AIMIM, तो सीमांचल में RJD को कितना फायदा
उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना कार तक पहुंचने की हर संभव कोशिश की। कई मिनटों की मशक्कत और जोखिम के बाद, मल्लाह कार तक पहुंचने में सफल हो गए। उन्होंने धैर्य और सावधानी से पति-पत्नी को कार से बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित अपनी नाव में बैठा लिया।
ये भी पढ़ें Patna News: योजना में ढिलाई पर पटना DM की सख्ती, 581 बंद योजनाओं पर एक सप्ताह का अल्टीमेटम












Click it and Unblock the Notifications