केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई का अस्पताल में निधन, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई निर्मल चौबे का भागलपुर के मायागंज अस्पताल में निधन हो गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

Union Minister Ashwini Choubey

Union Minister Ashwini Choubey: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई का शुक्रवार को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में निधन हो गया, जिसके बाद परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनका निधन हुआ है। जिसके बाद एक्शन लेते हुए दो डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री के भाई की अस्पताल में मौत

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई निर्मल चौबे को भागलपुर के मायागंज अस्पताल तबीयत बिगड़ने के बाद लेकर आए थे। परिवार के सदस्य चंदन ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि उन्हें शारीरिक परेशानी महसूस हुई और हमने उन्हें यहां पहुंचाया। कोई डॉक्टर नहीं था। आईसीयू बिना डॉक्टर के है। परिजनों के मुताबिक जिस वक्त उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, अगर समय रहते डॉक्टरों का ट्रीटमेंट मिला जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

परिजनों ने अस्पताल में मचाया हंगामा

मरीज की मौत के बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया, जिसके बाद बवाल होता देख कई डॉक्टर अस्पताल से भाग गए। गु्स्साए परिजनों ने अस्पताल अधीक्षक असीम दास को घेराव किया और जोरदार हंगामा किया। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंच गई। भागलपुर सिटी डीएसपी ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। इधर, परिजन अस्पताल अधीक्षक पर कार्रवाई नहीं होने तक शव नहीं लेकर जाने की मांग पर अड़े हैं।

भागलपुर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि जब भी शिकायत मिलेगी हम जांच कराएंगे। जो भी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी (पीड़ित) अगर उन्होंने हंगामा किया, जिससे डॉक्टर भाग गए।

वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ. असीम कृ. दास ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीज को गंभीर हालत में लाया गया था। पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वरिष्ठ चिकित्सक ने उन्हें आवश्यक दवा दी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं था। मैंने 2 डॉक्टरों को निलंबित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+