BPSC विरोध प्रदर्शन: आज बिहार बंद का ऐलान, प्रशांत किशोर समेत 700 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, क्या है आरोप?
BPSC Protest: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 13 दिसंबर को हुई परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने आज सोमवार बिहार बंद का ऐलान किया है। AISA ने BPSC री-एग्जाम को लेकर आज 30 दिसंबर को बिहार बंद और चक्का जाम का ऐलान किया है। सीपीआई ने भी इस आंदोलन को समर्थन कर रही है।
Recommended Video
चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर के खिलाफ भी बिहार पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रशांत किशोर भी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्र प्रदर्शनकारियों में शामिल हो गए थे। प्रशांत किशोर के लिए 700 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अभ्यर्थी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (CCE प्रारंभिक) के लिए फिर से परीक्षा की मांग कर रहे हैं। प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में अभ्यर्थियों के साथ शामिल हुए। पटना के जिला मजिस्ट्रेट (DM) ने कहा कि प्रशांत किशोर पर आधिकारिक आदेश की अवहेलना करते हुए "छात्रों की एक सभा आयोजित करने" के लिए मामला दर्ज किया गया है।
प्रदर्शनकारी दिन में पहले पटना के गांधी मैदान में एकत्र हुए थे, जहां उनके साथ प्रशांत किशोर भी शामिल हुए। जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि शाम को मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने की उनकी कोशिश के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
BPSC विरोध प्रदर्शन: 600-700 अज्ञात व्यक्तियों सहित 21 ज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज
डीएम चंद्रशेखर सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "प्रशासन की चेतावनी के बावजूद प्रदर्शनकारी गांधी मैदान में एकत्र हुए थे, जिसमें कहा गया था कि वहां कोई भी प्रदर्शन अनधिकृत माना जाएगा। जिला पुलिस ने प्रशांत किशोर, उनकी पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती, शहर के शिक्षक रामान्शु मिश्रा और 600-700 अज्ञात व्यक्तियों सहित 21 ज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, क्योंकि अधिकारियों द्वारा अनुमति देने से इनकार करने के बाद भी गांधी मैदान में छात्रों की सभा आयोजित की गई थी।"
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने गांधी मैदान से जेपी गोलंबर की ओर मार्च करते हुए बैरिकेड्स को लांघने का प्रयास किया।
Prashant Kishore: प्रशांत किशोर में BPSC विरोध प्रदर्शन को लेकर क्या कहा?
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर प्रदर्शनकारियों के साथ मार्च में शामिल हुए और उनके साथ-साथ चले। किशोर दोपहर में पहुंचे और करीब एक घंटे तक रुके। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की कि वे अपने राज्य के युवाओं की चिंताओं को दूर करने की बजाय दिल्ली की निजी यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं।
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा,
"हम कोई विरोध प्रदर्शन करने नहीं जा रहे हैं। छात्र वहां बैठे हैं, हम उनसे मिलने जा रहे हैं। गांधी मैदान एक सार्वजनिक स्थान है, लोग वहां हर दिन जाते हैं। अगर छात्रों के पास कोई जगह नहीं है, तो वे किसी सार्वजनिक स्थान पर जाएंगे। मुझे नहीं पता कि सरकार ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का सवाल क्यों बना लिया है, कहीं न कहीं वे खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं।"
प्रशांत किशोर ने आगे कहा, "बिहार लोकतंत्र की जननी है और अगर यहां के छात्रों को अपनी बात कहने का अधिकार नहीं है, तो यह 'लाठीतंत्र' बन रहा है... इसलिए हम छात्रों के साथ हैं।"
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications