सिंदूर दान के समय हिला दूल्हे का हाथ, दुल्हन ने तोड़ी शादी! बिहार से सामने आया मामला?

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले से एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी मंडप में उस वक्त ड्रामा हो गया जब सिंदूर दान के दौरान दूल्हे का हाथ हिल गया। बस, फिर क्या था दुल्हन ने उसे 'पागल' कहकर शादी से साफ इनकार कर दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

ये घटना भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव की है, जहां चेनारी थाना क्षेत्र के बगाढ़ी गांव से बारात लेकर हीरा कुमार नाम का युवक पहुंचा था। पूरी बारात धूमधाम से आई थी द्वारपूजा से लेकर वरमाला और बाकी रस्में ठीक-ठाक तरीके से हो गईं। सब कुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन जैसे ही सिंदूर दान की रस्म शुरू हुई, हीरा कुमार का हाथ अचानक हिलने लगा। दुल्हन ने यह देखा तो सीधा बोल पड़ी। 'ये दूल्हा पागल है, मैं इससे शादी नहीं करूंगी!' इतना कहते ही मंडप में सन्नाटा छा गया। लड़की के परिवारवालों ने भी उसका साथ दिया और शादी से इंकार कर दिया।

Bihar

पुलिस पहुंची, पंचायत बैठी... लेकिन नहीं हुआ हल

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को भभुआ थाना जाने की सलाह दी। वहां काफी देर तक बातचीत और समझौता कराने की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनी। दूल्हा पक्ष का कहना है कि शादी एक लाख रुपए में तय हुई थी, जिसमें से उन्हें 90 हजार रुपये नकद मिल चुके थे। इस पैसों में से

30 हजार का गहना खरीदा गया,

20 हजार की साड़ियां ली गईं,

10 हजार डीजे में खर्च हुए

और बाकी पैसों से बारात के लिए वाहन आदि का इंतजाम किया गया। परिवार का कहना है कि, 'हम शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन लड़की वाले अब शादी भी नहीं कर रहे और पैसे भी मांग रहे हैं।'

ये भी पढ़ें Manish Kashyap Viral Video:'PMCH में मेरी इज़्ज़त के साथ खिलवाड़ हुआ’, फफक कर रोने लगे, देखें वीडियो क्या कहा?

आखिरकार बिना दुल्हन के लौटी बारात

काफी समझाने-बुझाने के बाद भी जब कोई हल नहीं निकला तो हीरा कुमार और उसका परिवार बिना दुल्हन के बारात वापस लेकर लौट गए। शादी की खुशी मायूसी में बदल गई और मंडप सन्नाटे में।

ये भी पढ़ें Bihar News: Patna में मां-बेटी की हत्या, ख़ौफ़नाक क़त्ल का गवाह पिता, साज़िश, रंजिश या कुछ और, इसके पीछे कौन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+