Manish Kashyap Viral Video:‘PMCH में मेरी इज़्ज़त के साथ खिलवाड़ हुआ’, फफक कर रोने लगे, देखें वीडियो क्या कहा?
Manish Kashyap PMCH Viral Video: पीएमसीएच में हुई बदसलुकी के बाद भाजपा नेता युट्यूबर मनीष कश्यप अस्पताल पहुंचे। पीएमसीएच के गेट पर वे भावुक दिखे और अस्पताल के प्रवेश द्वार पर ही फफक फफक रोने लगे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह से मनीष कश्य भावुक होते हुए लोगों से मुखातिब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को यह लोग मारेंगे और हम चुप रहेंगे। इन लोगों ने उस बच्ची को मार दिया, जिसका रेप हुआ था। वहीं मज़दूरों से कहते हुए नज़र आ रहे हैं, कि आप लोगों को 25 हज़ार रुपये मिलना चाहिए। संडे को छुट्टी और 8 घंटे की ड्यूटी होनी चाहिए।

ये सारी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, आप लोग साथ दीजिएगा बदल कर रख देंगे। जब मुझे यह लोग पीट रहा था, तो मुझे लग रहा था कि मेरी ज़िंदगी इन लोगों ने बर्बाद कर दी है। मनीष कश्यप ने लोगों से कहा कि मैं माफी चाहता हूं आप लोगों से बिना पूछे इस पार्टी के साथ जुड़ गया। बेवजह इस अस्पताल में मुझे मारा गया।
इतना कहने के बाद मनीष कश्यप भावुक हो गए, उन्होंने कहा कि मैं अपनी मां और बहन का इलाज करवाने नहीं गया था। मैंने क्या ग़लती की थी, या उस बेटी की क्या ग़लती थी कि वह इस अस्पताल में इलाज करवाने आई थी। ग़रीब लोगों को यह लोग जान से मार देता है। मज़दूर के घर में बीमार होगा तो लोग कहा जाएंगे इलाज कराने। हम हाथ जोड़ कर विनती कर रहे हैं कि मत मारिए।
वीडियो में मनीष कश्यप यह बोलते हुए नज़र आ रहे हैं कि मेरी इज़्ज़त के साथ PMCH वालों ने खिलवाड़ किया है। आज इसके इज़्ज़त क साथ भगवना खेल रहे हैं, पूरा बिहार मेरे साथ खड़ा है, इस पीएमसीएच के साथ एक भी आदमी नहीं खड़ा है। मारो न जितना मारोगे मारो न, जब तक ज़िंदा रहेंगे लड़ते रहेंगे। याद रखना छोड़ेंगे नहीं तुम लोगों को।
मेरी इज़्ज़त के साथ खिलवाड़ किया गया था ये लोग, कोई भी मेरे साथ खड़ा नहीं हुआ था। मेरी सरकार मेरे साथ खड़ी नहीं जब मेरी इज़्ज़त के साथ खिलवाड़ हुआ। आम आदमी के साथ क्या खड़ी होगी। मेरे साथ इस तरह से बदसलुकी की गई जैसे मैं कोई आतंकवादी था। कॉलर पकड़ कर खींच कर ले जा रहा था। वीडियो में आप देखिए उन्होंने क्या कुछ कहा, किस तरह से वह भावुक दिखे।












Click it and Unblock the Notifications