Bihar School Holiday: शीतलहर का कहर, इन जिलों में अब 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, टाइमिंग में भी बड़ा बदलाव
Bihar School Holiday: बिहार में इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार गिरते पारे, बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के कारण राज्य में 'कोल्ड डे' जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आने वाले कुछ दिनों तक कनकनी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिला प्रशासनों ने स्कूलों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मधेपुरा और सहरसा जैसे जिलों में छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है, जबकि अन्य जिलों में कक्षाओं के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रशासन का यह फैसला बच्चों को सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए लिया गया है।

Bihar Winter Vacation: मधेपुरा और सहरसा में 14 जनवरी तक क्लास बंद
मधेपुरा के जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी 14 जनवरी 2026 तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी।
ये भी पढ़ें: SSC Exam Bihar: झारखंड में बैन कंपनी, फिर भी बिहार में मिली परीक्षा कराने की जिम्मेदारी
वहीं, सहरसा जिले में भी प्रशासन ने समान आदेश लागू करते हुए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। अधिकारियों का मानना है कि सुबह के समय घना कोहरा बच्चों के स्कूल आने जाने के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।
Bihar School Timing: बड़ी कक्षाओं के समय में बदलाव और बोर्ड परीक्षा
कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं (9वीं से 12वीं) के लिए प्रशासन ने राहत देते हुए समय निर्धारित किया है। अब ये कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच ही संचालित की जा सकेंगी। हालांकि, जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों और विशेष कक्षाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है, ताकि छात्रों की बोर्ड तैयारी प्रभावित न हो।
Bihar School Holiday: बेगूसराय और आरा में भी स्कूल बंद
ठंड के भीषण प्रकोप को देखते हुए बेगूसराय और आरा (भोजपुर) जिलों में भी कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और मौसम के मिजाज को देखते हुए इन छुट्टियों को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
Bihar Weather: मौसम विभाग की चेतावनी, अभी और सताएगी ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की प्रबल संभावना है। पछुआ हवाओं के चलने से कनकनी और बढ़ेगी। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के तमाम उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधनों को चेतावनी दी है कि वे सरकारी आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़ें: Bank Holiday List: सोमवार को भी रहेगी बैंक की छुट्टी! चेक करें आपके शहर में कब-कब रहेगा अवकाश
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications