Bihar News: चोरी कर चलती ट्रेन से भागने लगा चोर, लोगों ने पकड़कर खिड़की से लटका दिया, 2KM तक लटका रहा, Video
Thief Hang Moving Train: बिहार के बेगूसराय जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। मामला जानकर हर कोई हैरान है। बेगूसराय में चलती ट्रेन में चोरी कर भाग रहे चोर की जान पर आफत बन गई। चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ लिया और चलती ट्रेन में खिड़की से लटका दिया। इससे चोर बुरी तरह फंस गए।
चोर की जान हलख में आ गई। इस बीच लोग उससे नाम और पता भी पूछ रहे हैं। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल दिया है। जिसके बाद से यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह लोगों ने चोरी कर भाग रहे चोर को चलती ट्रेन में खिड़की से लटका दिया है।

हालांकि, कुछ लोगों ने उसे पकड़ रखा है ताकि कहीं वह चलती ट्रेन से गिर न जाय। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि चोर को इसलिए पकड़ रखे हैं कि यह कहीं भाग न जाए। यह मामला 30 अगस्त का बताया जा रहा है।
यात्रियों का कहना है कि कटिहार से समस्तीपुर जाने वाली ट्रेन (05263) में चोर ने एक महिला का बैग लेकर भागने लगा। चोर ने यह चलती ट्रेन में बरौनी फ्लैग पर वारदात को अंजाम दिया। जैसे ही चोर पर यात्रियों की नजर पड़ी, लोगों ने उसे पकड़ने के लिए टूट पड़े। लेकन लोगों को चकमा देते हुए वह भागने में कामयाब रहा।
Recommended Video
इसके बाद बछवारा जंक्शन से 2 किलोमीटर पीछे एक शख्स ने फिर उस चोर को देखा। उसने दुसरे यात्री को बताया। इसी बीच एक युवक ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह चोर अपने जान को जोख़िम में डालकर गेट खोलकर चलती ट्रेन में खिड़की पर लटक गया।
ट्रेन की स्पीड अधिक होने की वजह से वह ट्रेन से भाग नहीं पाया। खिड़की में लटकते ही लोगों ने उसे पकड़ लिया। पकड़ाते ही वह चोर जोर जोर से रोने लगा और छोड़ देने की गुहार लगाने लगा। यात्रियों ने उसका हाथ खिड़की के अंदर खींचकर पकड़ा। यात्रियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- घर में घुसे थे चोर, अंदर कुछ नहीं मिला तो पसीजा दिल, छोड़ गए 500 रुपए
{document1}












Click it and Unblock the Notifications