घर में घुसे थे चोर, अंदर कुछ नहीं मिला तो पसीजा दिल, छोड़ गए 500 रुपए
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 18 में चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग दंपति ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को आरोपियों की तलाश है।
दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक घर से कुछ घंटे के लिए बाहर गए बुजुर्ग दंपति के घर चोरी का मामला सामना आया। लेकिन ताड़ा तोड़कर घर में चोर तो घुसे लेकिन उन्हें कुछ ना मिला। जब दंपति घर वापस लौटे तो उन्हें पता चला की उनके घर चोर घुसे थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
चोरी की घटनाओं से दिल्ली में चोरी की ये घटना अलग है। दरअसल, पीड़ित दंपति जब घर पुहंचे तो उन्होंने देखा घर के मेन गेट ताला टूटा है। अंदर घुसते ही गेट के पास उन्हें 500 रुपए का नोट मिला। घर का सामान अस्त व्यस्त। एक रिपोर्ट के मुताबित पुलिस ने कहा कि चोरों को जब बुजुर्ग दंपति के घर चोरी लायक कुछ नहीं मिला तो उन्होंने दया की भावना दिखाते हुए घर के गेट के पास पांच सौ रुपए का एक नोट छोड़ दिया।

घटना गुरुवार और शुक्रवार (21 जुलाई) को आधी रात को हुई। घटना के बाद पीड़ित एम रामकृष्ण ने पुलिस को अवगत कराया। घटना का सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 80 वर्षीय पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि एम रामकृष्ण रिटायर्ड इंजीनियर हैं।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वे 19 जुलाई को पत्नी के साथ गुरुग्राम को गए थे। लेकिन जब घर वापस आए तो उन्हें मेन का गेट ता ताला टूटा था। पीड़ित ने बताया कि हालांकि उनके घर का कोई सामान गायब नहीं था। उन्हें मेन गेट पर 500 रुपये का नोट पड़ा मिला। एम रामकृष्ण ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर पर कोई भी कीमती सामान नहीं रखा है। पुलिस को बताया गया कि जब दंपति वापस आए तो अलमारियां भी बरकरार थीं। पीड़ित की शिकायत पर मामले में पुलिस केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications