Bihar News: नीतीश कुमार के पैतृक गांव से प्रशांत किशोर भरेंगे हुंकार, चुनाव से पहले क्या है PK की ये योजना?

Bihar News: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को बड़ी चुनौती दे दी है।

प्रशांत किशोर ने कहा है कि, अब उनकी पार्टी जनसुराज(Jansuraj) नीतीश कुमार के पैतृक गांव से अपनी अगली यात्रा की शुरुआत करेगी। 11 मई से शुरू होने वाले हस्ताक्षर यात्रा की शुरुआत सीएम के पैतृक गांव नालंदा जिले के कल्याण बिगहा से करेंगे।

Bihar News

जनसुराज ने भी कसी कमर

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य का सियासी पारा गर्म है। सभी राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारी ही शुरू कर दी है। सभी दल चुनावी रैली कर रहे हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने भी कमर कस ली है। 11 मई से फिर से यात्रा करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: 'देश सब याद रखेगा, RJD ने पोस्टर के जरिए पीएम मोदी और नीतीश कुमार को घेरा,जानिए पूरा मामला?

नीतीश की योजना का PK करेंगे जांच

दरअसल, जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर नालंदा जिले के हरनौत के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि,11 मई को नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा, नालंदा से जनसुराज के नए अभियान की शुरुआत करेंगे।

इस अभियान के तहत, सबसे पहले नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा में यह जांच करेंगे कि 2 अक्टूबर, 2023 को जातीय गणना की रिपोर्ट के बाद, नीतीश कुमार ने जिन गरीब परिवारों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की थी, क्या उन परिवारों को यह राशि मिली या नहीं। भूमिहीन दलित परिवारों को जमीन देने की बात की गई थी, क्या उन परिवारों को जमीन मिली या नहीं।

प्रशांत किशोर ने क्या कहा?

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, 'मैंने घोषणा की है कि 11 मई से हम राज्यभर में तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे। जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन तीन मुद्दों को उठाएंगे।

इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर अभियान चलाने का निर्देश

  • जातीय गणना के बाद क्या 94 लाख परिवारों को ₹2 लाख की राशि मिली, जो उन्हें वादा किया गया था?
  • महादलित और दलित परिवारों को क्या वह 3 डिसमिल जमीन मिली, जो उन्हें दी जानी थी?
  • भूमि सर्वेक्षण में भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण क्या पूरा हुआ या नहीं?

बिहार में चुनाव प्रचार तेज

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अक्टूबर और नवंबर के बीच होने की संभावना है। इसको लेकर चुनाव आयोग लगातार बैठकें कर रही है। साथ ही सभी दल के नेता प्रचार में लग गए हैं। पीएम मोदी, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत एक के बाद एक कार्यक्रम बिहार में कर रहे हैं। वहीं महागठबंधन में सीटों शेयरिंग को लेकर भी लगातार मंथन चल रहा है।

ये भी पढ़ें PM Modi in Bihar: पहलगाम हमले पर नीतीश कुमार का बड़ा बयान, जानिए पीएम मोदी की मौजूदगी में क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+