Bihar Politics: 'देश सब याद रखेगा, RJD ने पोस्टर के जरिए पीएम मोदी और नीतीश कुमार को घेरा,जानिए पूरा मामला?

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य का सियासी पारा गर्म है। सभी राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारी ही शुरू कर दी है। सभी दल लगातार चुनावी रैली कर रहे हैं। इसी बीच RJD ने पोस्टर के जरिए पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

पोस्टर के जरिए निशाना

RJD नेत्री संजू कोहली ने पटना की सड़कों पर एक पोस्टर लगाया है। जिसमें पहलगाम हमले के 2 दिन बाद बिहार में रैली को लेकर पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है।

Bihar Politics

पोस्टर में क्या लिखा गया है?

RJD नेत्री संजू कोहली की ओर से लगाए गए पोस्टर में 24 अप्रैल को मधुबनी में आयोजित रैली की तस्वीर लगाई गई है। जिसमें पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार एक दुसरे से बात कर रहे हैं।

वहीं पोस्टर में लिखा गया है कि, एक तरफ देश मातम मना रहा है और दूसरी तरह रैली, देश सब याद रखेगी। इसके अलावा पोस्टर में लिखा है कि, आतंकवादियों को जवाब दीजिए जनता आपके साथ है।

पहलगाम हमले के दो दिन बाद बिहार दौरे पर थे पीएम मोदी

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहलगाम हमले के दो दिन बाद राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बिहार वे कुल ₹13,480 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

भाषण से पहले रखा मौन

अपनी बात प्रारंभ करने से पहले उन्होंने मौन रखा। उन्होंने कहा कि, आप सबसे प्रार्थना करना चाहता हूं, आप जहां हैं वहीं अपने स्थान पर बैठकर ही 22 अप्रैल को जिन परिवारजनों को हमने खोया है, उनको श्रद्धांजलि देने के लिए हम कुछ पल का मौन रखेंगे।

ये भी पढ़ें PM Modi in Bihar: पहलगाम हमले पर नीतीश कुमार का बड़ा बयान, जानिए पीएम मोदी की मौजूदगी में क्या कहा?

पीएम मोदी ने दुनिया को दिया संदेश

वहीं पीएम मोदी ने बिहार से दुनिया को संदेश देते हुए कहा, 'आज बिहार की धरती से मैं पूरे विश्व से कहता हूँ। भारत हर एक आतंकी और उसके सरपरस्तों की पहचान करेगा, उनका पीछा करेगा और उन्हें सजा दिलाकर ही दम लेगा। हम उन्हें धरती के अंतिम कोने तक ढूंढ निकालेंगे। भारत की आत्मा को आतंकवाद कभी नहीं तोड़ सकता। आतंकवाद अब बख्शा नहीं जाएगा।'

'हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि न्याय हो। पूरा देश इस संकल्प में एकजुट खड़ा है। जो भी मानवता में विश्वास रखते हैं, वे हमारे साथ हैं। मैं उन सभी देशों और नेताओं का आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने इस कठिन समय में हमारे साथ खड़े होकर समर्थन दिया है।'

ये भी पढ़ें Bihar News: सरकारी इंजीनियर के खिलाफ़ होगी कार्रवाई, ठेकेदारों पर भी गिरेगी गाज, जानिए क्या है फरमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+