Bihar News: मौन धरना से पहले जीतन मांझी ने राहुल गांधी को दी सलाह, आज के दिन नीतीश कुमार से...

Bihar News, Jitan Manjhi Advise To Rahul: सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंन कहा कि नीतीश कुमार ने मुझे अपमानित करते हुए कहा पूरे दलित समुदाय को बेइज़्ज़त किया है। इसी के खिलाफ जीतन राम मांझी अंबेडरकर स्मारक पर मौन धरना कर रहे हैं।

मौन धरना से पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि आज के दिन वह भूलकर भी नीतीश कुमार से मुलाक़ात नहीं करे। धरने पर बैठने से पहले उनके इस बयान ने प्रदेश के सियासी गलियारों मे अलग ही चर्चा छेड़ दी है।

Bihar News Jitan Ram Manjhi Advised Congress Leader Rahul Gandhi To Not Meet With CM Nitish Today

हिंदुस्तान के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज देशभर में जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए स्व. नेहरू को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। वहीं राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि नीतीश कुमार से आज के दिन दूर रहें।

नीतीश कुमार पर तंज़ कसते हुए मांझी ने कहा कि राहुल गांधी भूलकर भी नीतीश कुमार से नहीं मिलें, नहीं तो वह पीएम जवाहरलाल नेहरू जी जयंती की बजाय राहुल गांधी की जयंती ही मना लेंगे। स्व.महावीर चौधरी पुण्यतिथि वाली हरकत तो याद ही होगी। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बयानों और कारनामों की वजह विवादों में हैं। विपक्ष के नेता लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मंगलवार को मौन प्रदर्शन का आयोजन किया है। सीएम नीतीश के बयान पर सियासी पारा चढ़ने के बाद पूर्व मंत्री श्याम रजक ने सीएम नीतीश कुमार के बचाव में उतरे, वही जीतन मांझी को आड़े हाथों लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+