Bihar News: दलितों के हित के लिए जीतनराम मांझी ने एक भी काम किया हो तो बताएं: श्याम रजक

Bihar News, Politics On CM Nitish Statement: सीएम नीतीश कुमार द्वारा जीतन राम मांझी को लेकर दिए बयान पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। पक्ष विपक्ष के नेताओं के बीच सीएम के बयान पर आरोप प्रत्यारोप जारी है। BJP नेता लगातार जीतनराम मांझी के समर्थन में खड़े होकर नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं।

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मंगलवार को मौन प्रदर्शन का आयोजन किया है। सीएम नीतीश के बयान पर सियासी पारा चढ़ने के बाद पूर्व मंत्री श्याम रजक ने सीएम नीतीश कुमार के बचाव में उतरे, वही जीतन मांझी को आड़े हाथों लिया।

Bihar News Dalit Neta Shyam Rajak Ne Purv CM Jitan Ram Manjhi Par Sadha Nishand, CM par kahi ye baat

राजद के दिग्गज नेता श्याम रजक ने कहा कि जीतनराम मांझी ने दलित समुदाय के लिए क्या किया है, एक भी काम बता दें। उन्होंने दलित समुदाय के लिए क्या संघर्ष किया है, वह बता दें। प्रमोशन में रिज़र्वेशन का मुद्दा आने पर, हम सभी लोगों ने उनसे नेतृत्व करने कहा था। जीतनराम मांझी ने हमारी बातों को अनसुना कर दिया।

पीएम मोदी के के मुख्य संगठन RSS ने बाबा साहब अंबेडकर को काफी अपमानित किया। कोई इंसान जन्म लेने के साथ ही दलित नेता नहीं बन जाता है। दलितों के लिए काफी संघर्ष करना होता है। केंद्र सरकार से हम लोगों की मांग है कि कोर्ट ने जो हम लोगों के खिलाफ फैसला दिया है, संविधान में संशोधन कर हक दें। जीतनराम मांझी ने तो कभी इस मामले पर कुछ नहीं कहा।

श्याम रजक ने कहा कि नीतीश कुमार ने जब जीतनराम मांझी को सीएम बनाया था, उस वक्त को भी याद करें। हम लोग भी उस कैबिनेट में मंत्री पद की ज़िम्मेदारी निभा रहे थे। जीतनराम मांझी ने मंत्रिमंडल में क्या बयानबाज़ी की थी, संविधान का किता पालन किया था। उन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी से प्यार था। वह अपनी कुर्सी को बचाकर रखना चाहते थे।

श्याम रजक ने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा नेता को बहुत तकलीफ हो रही है तो, जीतनराम मांझी को राज्यपाल क्यों नहीं बना देते हैं। श्याम रजक ने कहा कि कौन क्या कह रहा है, हम उस पर बात नहीं कर रहे हैं। मेरा तो बस यही कहना है कि जीतन राम मांझी ने दलितों के लिए कुछ भी नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+