Bihar News: ज़मीन की कीमत बढ़ाने के लिए ब्रोकर ने अपनाया ऐसा आइडिया, सुनकर सिर चकरा जाएगा
Bihar News: बिहार से एक बार फिर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। बिहार के लोग बड़े क्रिएटिव होते है, इसके कई उदाहरण आए दिन देखने को मिलते ही रहते हैं।
अब एक ऐसा ही क्रिएटिव आइडिया वायरल हो रहा है जिसको जान कर आप एक बार फिर से कहोगे, ...है ना गजब का बिहार!

जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बिहार के पूर्णिया में ज़मीन की क़ीमत बढ़ाने के लिए एक ब्रोकर ने वहां पर अपने पैसे से पुल का निर्माण कराना शुरू कर दिया। जिससे वहां के लोगों को लगे कि अब इस इलाके में आने-जाने की सुविधा बढ़ गई है। जिसके बाद वहां पर मौजूद जमीन की कीमत बढ़ जाएगी। जिससे ब्रोकर की पहले से वहां पर मौजूद जमीन महंगे रेट पर बिके। अब ब्रोकर का ये आइडिया खूब वायरल हो रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार ने पुल का शेयर किया वीडियो
इसको लेकर वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सिंह अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें खेत में एक पुल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, है ना ग़ज़ब का बिहार ..!
पूर्णिया- ज़मीन के ब्रोकर सब मिलकर ख़ुद के पैसे से पूल बना दिया ताकि वहां के लोगों को लगे सरकार कोई बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ रही है है और वहां के ज़मीन की कीमत अधिक हो जाये ..!
ये भी पढ़ें Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच हुई जमकर लड़ाई, मारे थप्पड़, एक दूसरे के नोचे बाल
सोशल मीडिया पर लोगों के अजब-गजब कमेंट
वहीं इस वीडियो पर लोगों को गजब प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। एक यूजर ने ब्रोकर के इस आइडिया पर लिखा है कि, 'कबीरा तेरे देश में भांति भांति के लोग।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'आईए ना हमरा बिहार में', एक यूजर ने लिखा है कि, 'मान गया बिहार में ही ये पॉसिबल है'।
ये भी पढ़ें Nitish Kumar Viral: '10 साल में ही धरती खत्म हो जाएगी', विधानसभा में नीतीश कुमार ने बताई वजह












Click it and Unblock the Notifications