Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच हुई जमकर लड़ाई, मारे थप्पड़, एक दूसरे के नोचे बाल
Mumbai local train viral video: मुंबई की लोकल ट्रेन में दो महिलाओं के बीच हुई हाथापाई की घटना ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है, जिस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं। "घर के कलेश" नाम के यूजर ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।
मुंबई लोकल ट्रेन की इस फुटेज में महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक, थप्पड़ मारती, चिल्लाती और बाल खींचती नजर आ रही हैं। पीक-ऑवर यात्रा के समय भीड़ से खचाखचल भरी ट्रेन में ये नजारा देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो महिलाएं किसी बात पर झगड़ती नजर आ रही हैं। थोड़ी ही देर में दोनों एक दूसरे को थप्पड़ मारने लगती है और बाल खींचने लगती हैं। हालांकि उनके साथ खड़ी महिलाएं उनके बीच बचाव करती हैं लेकिन वो रुकती नहीं हैं।
मुंबई लोकल ट्रेन जिसमें हर दिन लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं उसमें ये घटना नई नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
महिलाओं के बीच झगड़े को देखकर एक यूजर ने लिखा "लड़कियों के बीच लड़ाई तब तक पूरी नहीं होती जब तक वे एक-दूसरे के बाल नहीं खींचना शुरू कर देतीं,"। वहीं दूसरे ने लिखा "यह अब मुझे आश्चर्यचकित भी नहीं करता, यह दिल्ली और मुंबई की लोकल ट्रेनों और मेट्रो में आम बात है।"
हालांकि बहुत लोगों ने ऐसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। वायरल वीडियो के बाद लोग कह रहे है कि ऐसे झगड़ों से बाकी यात्रियों को असुविधा होती है।
Kalesh b/w Ladies inside Mumbai Locals: pic.twitter.com/gdZ3VPBk5R
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 24, 2025












Click it and Unblock the Notifications