Bihar News: शिक्षा विभाग का नया फरमान, जींस-टीशर्ट पहनकर ऑफिस नहीं आ सकेंगे कर्मचारी
Bihar News: बिहार सरकार का शिक्षा विभाग ने ड्रेस को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों को फॉर्मल ड्रेस पहनने का निर्देश दिया है। साथ ही सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अब कोई भी कर्मचारी जींस-टीशर्ट नहीं पहन सकते हैं।
शिक्षा विभाग का कहना है कि कर्मचारी अब कार्यालय जींस-टीशर्ट पहनकर नहीं आ सकते हैं। उन्हें अब फॉर्मल ड्रेस पहनना होगा। इस निर्देश को सख्ती से पालन करने को कहा है।

शिक्षा विभाग ने इसको लेकर लिखित आदेश जारी किया है। जिसमें सभी कर्मचारी और अधिकारी को फॉर्मल ड्रेस पहनने को कहा है। जींस-टीशर्ट पहनकर ऑफिस नहीं आने को कहा है।
यह आदेश शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन सुबोध कुमार चौधरी की तरफ से जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि शिक्षा विभाग में पदस्थापित कर्मचारी गरिमा के अनुसार ड्रेस पहनकर नहीं आ रहे हैं। जो ऑफिस के नियमों के अनुसार ठीक नहीं है।
इसके लिए सभी कर्मचारी और अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि सभी लोग ऑफिस गरिमा के तहत ड्रेस पहनकर आएं। जींस-टीशर्ट का त्याग कर फॉर्मल ड्रेस पहनकर ऑफिस आएं। यह आदेश 28 जून को जारी किया गया है।
इससे पहले यूपी के बरेली डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ऑफिस में भी इस तरह का आदेश जारी किया गया था। किसी भी कर्मचारी को कैजुअल कपड़ों यानी कि जीन्स, टी-शर्त आदि में अनुमति नहीं है। अगर कोई कर्मचारी ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। इसको लेकर प्रशासन ने कर्मचारियों को चेतावनी जारी की है।
यह भी पढ़ें- Amit Shah Bihar Rally: 'छलिया हैं आप, जिसने दी गद्दी उसी के साथ...', बिहार में अमित शाह का नीतीश पर बड़ा हमला












Click it and Unblock the Notifications