Amit Shah Bihar Rally: 'छलिया हैं आप, जिसने दी गद्दी उसी के साथ...', बिहार में अमित शाह का नीतीश पर बड़ा हमला

बिहार के लखीसराय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महागठबंधन सरकार और जेडीयू चीफ व बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने नीतीश कुमार को छलिया तक कह डाला।

Amit Shah Bihar Rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के प्रमुख की जमकर खिंचाई की। उन्होंने सबसे अधिक सीएम नीतीश पर तंज कसा। अमित शाह ने कहा कि बिहार के सीएम ये पूछ रहे हैं कि पिछले नौ साल के भीतर केंद्र सरकार ने क्या कार्य किए। लेकिन वे ये भूल रहे हैं कि वो जिसके कारण वे सीएम वो भाजपा ही थी। ऐसे में कम से कम जिनके कारण कुर्सी मिली उसका तो ख्याल रखना चाहिए। अमित शाह ने सीएम नतीश के बयान के जवाब में कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने बहुत काम किए हैं। उन्होंने कहा कि नौ साल भारत के गौरवशाली वर्ष रहे हैं। भारत के प्रति प्रत्येक देश में सम्मान बढ़ा है। इसके साथ ही पीएम मोदी का हर देश में सम्मान हो रहा है।

बिहार के लखीसराय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीएम व जदयू प्रमुख पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जमकर हमला बोला। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को 'पलटू बाबा' कह दिया। शाह ने मंच से कहा, "पलटू बाबू नीतीश कुमार पूछ रहे थे कि नौ साल में (केंद्र ने) क्या किया। मंत्री जी. इन नौ सालों में पीएम मोदी ने देशभर में बहुत काम किया है। जिनके साथ बैठे, जिनके कारण मुख्यमंत्री बने कम से कम उनका तो कुछ ख्याल रखें।"

Amit Shah Bihar Rally

केंद्र में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को मिलकर कुल 9 साल पूरे होने पर अमित शाह ने लखी सराय की रैली में कहा कि भारत के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में 9 साल गौरवशाली रहे हैं। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, चाहे वह अमेरिका हो या इंग्लैंड या फ्रांस या मिस्र 'मोदी, मोदी' के नारे सुनाई देते हैं। हाल ही में पीएम अमेरिका गए। उन्होंने किसी राष्ट्राध्यक्ष ने उनसे मिलने का समय मांगा, किसी ने ऑटोग्राफ, तो किसी ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया।" अमित शाह ने कहा कि दुनिया भर में पीएम मोदी के प्रति सम्मान सिर्फ उनका व्यक्तिगत नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों का है।

लखीसराय की रैली में मंच से नीतीश कुमार पर शाह ने जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बार-बार दल बदलने वाले नेताओं पर कितना भरोसा किया जा सकता है। अमित शाह ने कहा, " बार-बार घर बदलने वाले किसी नेता पर कितना भरोसा कर सकते हैं, क्या ऐसे शख्स को बिहार की बागडोर देना उचित होगा?" उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भी सच पता है। इसीलिए वो पीएम बनने का ख्वाब पूरा करने के लिए कांग्रेस का साथ ले रहे हैं।

शाह ने कहा कि सच तो ये है कि नीतीश कुमार पीएम नहीं बनना चाहते वो तो सिर्फ लालू प्रसाद यादव को इस उम्र में बेवकूफ बना रहे हैं। महागठबंधन में शामिल या फिर समर्थन करने वाले 20 दलों को शाह ने निशाने पर लिया और कहा कि ये सारी वही पार्टियां हैं जिनके नेताओं ने मिलकर बिहार में 2004- 2014 तक कुल 20 लाख करोड़ रुपये का घोटाला कर डाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+