Bihar News: NDA को बड़ा झटका! पशुपति पारस ने छोड़ा साथ, दलितों के साथ अन्याय का लगाया आरोप

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के चाचा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने NDA का साथ छोड़ने का ऐलान किया है।

पशुपति कुमार पारस ने सोमवार (14 अप्रैल) को एनडीए नेतृत्व पर अन्याय करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से औपचारिक रूप से अलग होने की घोषणा कर दी।

Bihar News

पटना में संकल्प सम्मेलन का किया था आयोजन

पशुपति कुमार पारस ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पटना में संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया था। पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए थे। इसी दौरान पारस ने NDA से अलग होने का ऐलान कर दिया।

लोकसभा चुनाव में हमें पूरी तरह नजरअंदाज किया गया- पारस

वहीं पत्रकारों से बात करते हुए पारस ने कहा, 'मैं आज से औपचारिक रूप से एनडीए से अलग हो रहा हूं। 2014 से अब तक मैं ईमानदारी से एनडीए के साथ था, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में हमें पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। हम दलितों की आवाज़ उठाने वाली पार्टी हैं, लेकिन फिर भी हमारे साथ न्याय नहीं हुआ। पिछले 6-8 महीनों से मैं चुप था, लेकिन अब और नहीं।'

इस दौरान उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुरजभान सिंह,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें Bihar News: दलित पार्टी कार्यकर्ता के घर तेजस्वी यादव ने खाया सत्तू, बिहार में क्यों मचा सियासी बवाल?

जानिए पूरा मामला?

दरअसल, रामविलास पासवान के मृत्यु के कुछ दिन बाद ही उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी में टूट हो गई। पार्टी दो गुटों में बट गया। एक गुट का नेतृत्व चिराग पासवान कर रहे हैं वहीं दूसरे गुट का नेतृत्व उनके चाचा पशुपति कुमार पारस कर रहे हैं। दोनों की अलग-अलग पार्टी भी बन चुकी है।

वहीं पारस एनडीए से तब से नाराज़ बताए जा रहे थे जब 2024 लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई, जबकि उनके भतीजे चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को पांचों सीटें दी गईं और उन्होंने सभी पर जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें Bihar News: JP Ganga Path का 3 दिन पहले CM नीतीश ने किया उद्घाटन,दरार पर अधिकारियों ने दी सफ़ाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+