बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला: CM से गृह मंत्रालय तक BJP, JDU को डिप्टी CM, 15-15 मंत्री, भाजपा अब 'बड़ा भाई'
Bihar New Cabinet Formula 2026: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। लंबे समय तक सत्ता के केंद्र में रही जेडीयू (JDU) अब 'छोटे भाई' की भूमिका में नजर आ रही है, जबकि बीजेपी (BJP) पहली बार पूरी तरह 'बड़े भाई' के रूप में सरकार की कमान संभालने जा रही है। सम्राट चौधरी को पहले बीजेपी और फिर एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाना इसी बदलाव का सबसे बड़ा संकेत है।
सम्राट चौधरी अब आधिकारिक तौर पर भाजपा और एनडीए विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं। उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। 15 अप्रैल को लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह पहली बार होगा जब बिहार में भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला क्या होगा।

क्या है बिहार नई सरकार का 'पावर फॉर्मूला'? CM से स्पीकर तक BJP का दबदबा
इस बार बिहार की सत्ता का ढांचा पूरी तरह बदल गया है। भाजपा अब 'छोटे भाई' की भूमिका से बाहर निकलकर 'बड़े भाई' के अवतार में है। इस बार का फॉर्मूला 15+15 का है, लेकिन मलाईदार और महत्वपूर्ण विभाग भाजपा के पाले में गिरे हैं।
नई सरकार के फॉर्मूले में सबसे अहम बात यह है कि मुख्यमंत्री पद के साथ-साथ गृह मंत्रालय और विधानसभा स्पीकर का पद भी बीजेपी अपने पास रख रही है। यह वही दो पद हैं जिन्हें सत्ता के सबसे प्रभावशाली केंद्र माना जाता है।
सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू से ये दोनों अहम जिम्मेदारियां छीन ली गई हैं। पहले जहां जेडीयू के पास सरकार में निर्णायक भूमिका होती थी, अब बीजेपी पूरी तरह से नियंत्रण अपने हाथ में लेती दिख रही है।
🔷भाजपा (15 मंत्री): मुख्यमंत्री के पद के साथ-साथ भाजपा ने सरकार के दो सबसे शक्तिशाली स्तंभ- गृह मंत्रालय (Home Ministry) और विधानसभा अध्यक्ष (Speaker) का पद अपने पास सुरक्षित रखा है। गृह मंत्रालय होने का मतलब है कि अब राज्य की पुलिस और कानून-व्यवस्था की डोर सीधे भाजपा के हाथ में होगी।
🔷जदयू (15 मंत्री): जदयू को कैबिनेट में बराबर की हिस्सेदारी दी गई है, लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बदले उन्हें उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) का पद मिलेगा। 20 साल बाद यह पहला मौका है जब जदयू राज्य में 'छोटे भाई' की भूमिका में नजर आएगी।
🔷अन्य सहयोगी दल: गठबंधन को मजबूती देने के लिए चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) को 2 मंत्री पद दिए जा सकते हैं। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी HAM और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM को 1-1 मंत्री पद मिलने की प्रबल संभावना है।

JDU को डिप्टी CM, लेकिन भूमिका सीमित
नई सरकार में डिप्टी सीएम का पद जेडीयू को दिया जा रहा है, लेकिन इसकी भूमिका पहले जैसी प्रभावशाली नहीं होगी। करीब 20 साल तक बिहार की राजनीति में 'बड़े भाई' की भूमिका निभाने वाली जेडीयू अब एक सहयोगी दल के तौर पर सीमित होती नजर आ रही है। यह बदलाव सिर्फ पदों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सत्ता के पूरे ढांचे में देखने को मिल रहा है।
- Assam Chunav 2026: 85% बंपर वोटिंग ने बढ़ाई टेंशन, BJP हारेगी या बनाएगी इतिहास? आंकड़ों से समझिए पूरा खेल
- Asembly Election 2026 Voting: शाम 5 बजे तक असम में 84.42 और केरल में 75.01% वोटिंग
- Voting Percentage: असम, केरल और पुडुचेरी की 296 सीटों पर हुआ मतदान, कहां हुई कितने प्रतिशत वोटिंग?
- Assembly Polls 2026: असम-केरल और पुदुचेरी में चुनाव प्रचार खत्म, कब डाले जाएंगे वोट?
- Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL
बड़े मंत्रालयों पर भाजपा का कब्जा: जदयू को 'झटका'
भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस बार दिल्ली में जो 'डील' फाइनल हुई है, उसमें भाजपा ने अपने प्रोफाइल से कोई समझौता नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जदयू के शीर्ष नेतृत्व के बीच हुई बातचीत में यह तय हुआ कि स्पीकर का पद और गृह विभाग भाजपा के पास ही रहेगा।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि स्पीकर का पद अपने पास रखकर भाजपा ने भविष्य की किसी भी राजनीतिक अस्थिरता या जोड़-तोड़ की संभावनाओं पर 'सुरक्षा कवच' लगा दिया है। वहीं गृह मंत्रालय का नियंत्रण भाजपा को शासन पर अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद करेगा।
गृह मंत्रालय किसी भी राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण का केंद्र होता है। वहीं विधानसभा स्पीकर का पद राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि सदन की कार्यवाही और कई अहम फैसलों पर उसका असर होता है। इन दोनों पदों को अपने पास रखकर बीजेपी ने साफ कर दिया है कि नई सरकार में असली शक्ति उसी के पास होगी।
विभागों के बंटवारे में दिखेगा बड़ा बदलाव
15 अप्रैल को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में केवल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ लेने की उम्मीद है। बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण बाद में होगा। लेकिन चर्चा यह है कि इस बार पोर्टफोलियो का वितरण पूरी तरह नया होगा। भारी-भरकम और पॉवरफुल मिनिस्ट्री जैसे कि वित्त, पथ निर्माण और शिक्षा के विभागों में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौजूदा फॉर्मूले के तहत जो विभाग जदयू के पास हुआ करते थे, उनमें से कई अब भाजपा के खाते में जा सकते हैं।
वर्तमान बनाम नई सरकार: आंकड़ों का खेल
फिलहाल बिहार सरकार में कुल 26 मंत्री हैं, जिनमें भाजपा के 13 और जदयू के 9 मंत्री शामिल हैं। नियम के अनुसार, बिहार कैबिनेट में अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं। नई सरकार इस सीमा का पूरा लाभ उठाकर 34 से 35 मंत्री बना सकती है ताकि सभी सहयोगियों और जातीय समीकरणों को साधा जा सके।
नीतीश कुमार का हट जाना और सम्राट चौधरी का आना बिहार के इतिहास में एक बड़े परिवर्तन का संकेत है। अब देखना यह होगा कि भाजपा अपने 'बड़े भाई' वाली छवि के साथ बिहार के विकास और सुशासन को किस स्तर पर ले जाती है।
नीतीश कुमार का इस्तीफा और भावुक विदाई: 'अब नई सरकार देखेगी काम'
इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। राजभवन जाते समय भी वही तालमेल दिखा, जो नई सरकार की बुनियाद है। नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय चौधरी एक ही गाड़ी में सवार होकर राजभवन पहुंचे। इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक बेहद सधा हुआ संदेश लिखा। उन्होंने कहा, "अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा और बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।"
सम्राट चौधरी ने भी मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, "मैंने नीतीश जी से ही राजनीति की बारीकियां सीखी हैं। उनके साथ काम करने का लंबा अनुभव है और उनके 'समृद्ध बिहार' के सपने को अब और तेजी से आगे ले जाना मेरा कर्तव्य है।"
क्या संदेश दे रही है नई सरकार?
बिहार की नई सरकार सिर्फ चेहरों का बदलाव नहीं है, बल्कि यह सत्ता के समीकरणों में बड़े बदलाव का संकेत है। बीजेपी अब राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी तरह सक्रिय दिख रही है। दूसरी ओर, जेडीयू के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण दौर हो सकता है, जहां उसे सीमित भूमिका में अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखनी होगी।
इस बदलाव का असर आने वाले चुनावों और बिहार की राजनीति की दिशा पर साफ तौर पर देखने को मिलेगा। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनने वाली यह नई सरकार बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। जहां एक तरफ बीजेपी का वर्चस्व बढ़ा है, वहीं जेडीयू की भूमिका बदल गई है। अब सबकी नजर 15 अप्रैल को होने वाले शपथग्रहण और उसके बाद सरकार के कामकाज पर टिकी है, जो यह तय करेगा कि यह नया फॉर्मूला कितना सफल साबित होता है।
-
Bihar CM Salary: बिहार के होने वाले CM Samrat Choudhary को कितनी मिलेगी सैलरी? करोड़ों की संपत्ति और रईस बीवी -
Samrat Choudhary: शिवराज सिंह चौहान ने किया ऐलान, सम्राट चौधरी बने विधायक दल के नेता, 15 अप्रैल को लेंगे शपथ -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Samrat Choudhary: कहां है सम्राट चौधरी का पैतृक गांव? परिवार में उत्सव का माहौल! शाम 4 बजे नए CM का ऐलान -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
Nitish Kumar Resignation: 20 साल बाद ‘नीतीश युग’ का अंत! इस्तीफा देकर बदली सियासत, CM से राज्यसभा तक पूरा सफर -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल होगा शपथ ग्रहण -
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
Bihar Next CM: मुख्यमंत्री की रेस में पिछड़े सम्राट चौधरी! BJP की बैठक छोड़ अचानक नीतीश से मिलने क्यों पहुंचे? -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
Nishant Kumar: पटना की सड़कों पर लगे निशांत कुमार के पोस्टर, क्या नीतीश कुमार सौंपेंगे बेटे को अपनी विरासत?













Click it and Unblock the Notifications