नालंदा में बिहार सरकार के मंत्री पर लोगों ने क्यों किया हमला? ग्रामीणों ने कई किलोमीटर तक दौड़ाया
Bihar Nalanda Minister Shravan Kumar: बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में मातमपुर्सी के दौरान बड़ा बवाल खड़ा हो गया। मौके पर पहुंचे राज्य सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक प्रेम मुखिया को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। नाराज भीड़ ने अचानक विधायक पर हमला कर दिया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए।
स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख मंत्री और विधायक को किसी तरह वहां से भागकर जान बचानी पड़ी। इस हमले में मंत्री के बॉडीगार्ड समेत कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में बदल दिया है।

क्यों गुस्से में थे स्थानीय लोग?
यह घटना नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव की है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार यहां सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही उनका काफिला गांव में दाखिल हुआ, ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने काफिले पर हमला कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों ने मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मियों का करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया।
बिहार: नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार पर ग्रामीणों ने हमला किया, सुरक्षाकर्मी घायल
◆ मंत्री जी को भीड़ ने दौड़ाया, धोती पकड़कर भागते दिखे श्रवण कुमार #Nalanda #NitishKumar #ShrawanKumar || Shrawan Kumar Bihar Minister pic.twitter.com/WqqCyKdAF9
— News24 (@news24tvchannel) August 27, 2025
किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और हालात पर नजर रखी जा रही है। लोग यह भी कहते हैं कि नेता चुनाव के समय तो आते हैं लेकिन उसके बाद गायब हो जाते हैं। इसी उपेक्षा और नाराजगी के चलते जब विधायक प्रेम मुखिया गांव पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। हालात इतने बिगड़े कि मंत्री श्रवण कुमार और विधायक दोनों को जान बचाकर भागना पड़ा।
ये भी पढ़ें Bihar: वैशाली में RJD नेता शिव शंकर सिंह की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव और कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
शनिवार को हुआ था दर्दनाक हादसा, 9 लोगों की मौत
पिछले शनिवार को नालंदा जिले के दनियामा प्रखंड के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में दनियामा-हिलसा सड़क मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। सुबह के समय डंपर और ऑटो की जोरदार टक्कर में 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सभी हिलसा थाना क्षेत्र के रेडी मलामा गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त सभी लोग फतुहा त्रिवेणी में गंगा स्नान करने जा रहे थे। इस बीच रास्ते में डंपर से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें सभी की जान चली गई। घटना की सूचना पर हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया भी मौके पर पहुंचे थे।
बिहार: नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार पर हमला
— सद्भावना आवाज़ / Sadbhavna Awaj (@sadbhavna_awaj) August 27, 2025
ग्रामीणों ने दौड़ाया, 1 किमी तक पीछा किया
हमले में मंत्री के सुरक्षाकर्मी घायल।
हादसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे मंत्री।#Nalanda #BiharNews #BREAKING pic.twitter.com/UXH4MXA0kr












Click it and Unblock the Notifications