Bihar Model School: बिहार के सरकारी स्कूलों की बदलेगी किस्मत, शुरू होंगे 551 'सरस्वती विद्या निकेतन'
Bihar Model School: बिहार में सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने की दिशा में रविवार बड़ा दिन साबित होने वाला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय से राज्य के 38 जिलों में बने 551 'सरस्वती विद्या निकेतन' (मॉडल स्कूल) का एक साथ शुभारंभ करेंगे। इसका लाइव प्रसारण सभी चयनित स्कूलों में होगा।
सरकार का दावा है कि इन स्कूलों में बच्चों को अब स्मार्ट क्लास, डिजिटल पढ़ाई, आधुनिक लैब और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस योजना का मकसद सरकारी स्कूलों को धीरे-धीरे ऐसे स्तर पर लाना है कि वे निजी स्कूलों को टक्कर दे सकें।

38 जिलों में एक साथ शुरू होगी नई व्यवस्था
रविवार को बिहार के सभी 38 जिलों में 551 'सरस्वती विद्या निकेतन' का एक साथ शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय से इसका उद्घाटन करेंगे। हर जिले में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सभी स्कूलों में इसका लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
क्या है सम्राट सरकार का प्लान?
सरकार चाहती है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी बेहतर माहौल और आधुनिक सुविधाएं मिलें। इसी सोच के साथ मॉडल स्कूल तैयार किए गए हैं। आने वाले समय में इन स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई, अच्छी लाइब्रेरी, विज्ञान लैब और तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे सरकारी स्कूलों की पढ़ाई का स्तर और बेहतर होगा।
ये भी पढे़ं: Bihar News: गृह सचिव कुंदन कुमार ने लंबित मामलों की समीक्षा की, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
अब सरकारी स्कूलों में भी मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं
सरस्वती विद्या निकेतन बनने के बाद स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल बोर्ड, आधुनिक पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशालाएं और प्रतियोगी परीक्षाओं की शुरुआती तैयारी जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। शिक्षा विभाग चरणबद्ध तरीके से इन स्कूलों में नई तकनीक और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएगा, ताकि बच्चों को आधुनिक माहौल में पढ़ने का मौका मिल सके।
शिक्षकों की ट्रेनिंग पर भी सरकार का फोकस
सिर्फ स्कूल की बिल्डिंग बदलने पर ही जोर नहीं दिया गया है। शिक्षा विभाग ने मॉडल स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया है। उन्हें डिजिटल तरीके से पढ़ाने, लैब आधारित पढ़ाई और गतिविधि आधारित शिक्षण के बारे में ट्रेनिंग दी गई है। इससे बच्चों की पढ़ाई को ज्यादा आसान और दिलचस्प बनाने की कोशिश की जाएगी।
ये भी पढे़ं: Bihar Panchayat Chunav: बिहार में क्यों टले पंचायत चुनाव, मौजूदा मुखिया-सरपंचों की पावर रहेगी या जाएगी?
सभी मॉडल स्कूलों की होगी एक जैसी पहचान
सरकार ने फैसला किया है कि पूरे बिहार के सभी 'सरस्वती विद्या निकेतन' मॉडल स्कूल एक जैसी पहचान के साथ नजर आएंगे। इसके लिए स्कूल भवनों को एक ही डिजाइन और रंग में तैयार किया गया है। इससे लोगों को दूर से ही पता चल जाएगा कि यह मॉडल स्कूल है। सरकार का मानना है कि इससे सरकारी स्कूलों की अलग और मजबूत पहचान बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications