Bihar News: गृह सचिव कुंदन कुमार ने लंबित मामलों की समीक्षा की, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

बिहार के गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने मामलों के तेजी से समाधान, अंतर-विभागीय समन्वय में सुधार और कानून प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए कई विभागों में लंबित मामलों की एक व्यापक समीक्षा की। बैठक में प्रशासनिक कार्य को गति देने और राज्य की सुरक्षा बढ़ाने के लिए मामलों के समय पर, प्राथमिकता-आधारित निपटान पर जोर दिया गया।

बिहार गृह विभाग के सचिव कुंदन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित मामलों के त्वरित और समयबद्ध निष्पादन पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सभी मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Bihar Police Review Pending Cases

बैठक में पुलिस मुख्यालय, आधुनिकीकरण प्रभाग, प्रोविजनिंग प्रभाग, साइबर प्रभाग, मद्य निषेध एवं स्वापक ब्यूरो, प्रशिक्षण प्रभाग, ईआरएसएस (ERSS) परियोजना, सुरक्षा प्रभाग, विशेष शाखा, सीआईडी प्रभाग, कमजोर वर्ग प्रभाग, रेल पुलिस प्रभाग, यातायात प्रभाग और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस सहित विभिन्न शाखाओं के लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति और प्रगति की जानकारी दी।

समीक्षा के दौरान गृह सचिव कुंदन कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने गृह विभाग और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा राज्य में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में मदद मिलेगी।

बैठक में पुलिस महानिदेशक (अभियान) कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम पंकज कुमार दाराद, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण एवं एससीआरबी) अजिताभ कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं विशेष निगरानी इकाई) सुधांशु कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (आर्थिक अपराध इकाई) अमित कुमार जैन, अपर पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) पारस नाथ, अपर पुलिस महानिदेशक (बीएसएपी) नैयर हसनैन खान, आईजी (मुख्यालय) मनोज कुमार, गृह विभाग के विशेष सचिव क्षत्रनील सिंह एवं अनिल कुमार चौधरी, संयुक्त सचिव कमल नयन सहित गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+