Bihar Mafia Caste: भूमिहार या यादव? बिहार में किस जाति के सबसे ज्यादा भू-माफिया-बालू माफिया, लिस्ट जारी
Bihar Mafia Property Seizure: बिहार में माफिया राज के खिलाफ राज्य सरकार की सख्ती अब ठोस कार्रवाई में बदलती दिख रही है। गृह मंत्री सम्राट चौधरी की चेतावनी के बाद जमीन, बालू और शराब माफियाओं के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और जिला पुलिस की गहन जांच के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को 20 बड़े माफियाओं की लगभग ₹55 करोड़ की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
साथ ही प्रयाग ग्रुप और संगठित शराब तस्करों पर भी कड़ी कार्रवाई जारी है। यह कदम बिहार में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Bihar Mafia List: बिहार के 8 प्रमुख भू-माफिया
8 प्रमुख भू-माफियाओं की सूची (कुल संपत्ति: ₹39.79 करोड़)
- अश्विनी कुमार: लोहियानगर, कंकड़बाग, पटना
- पारस राय: नया टोला, दानापुर, पटना
- राजबल्लभ कुमार: नया टोला, दानापुर, पटना (पारस राय के पुत्र)
- संजय डॉन: कासिमपुर, खुसरूपुर, पटना
- रिजवान उर्फ राजा: मोदामपुर, बहादुरपुर थाना, दरभंगा
- वीरेंद्र प्रसाद बिंद: कैमूर जिला
- कामाख्या सिंह: बिहियां, भोजपुर जिला
- 12 प्रमुख बालू माफियाओं की सूची
- रामप्रवेश सिंह: शेरपुर, मनेर, पटना
- विशुन दयाल सिंह: शेरपुर, मनेर, पटना
- अमित उर्फ गुड्डू यादव: बारूण, औरंगाबाद
- बांका जिला (सर्वाधिक सक्रिय सिंडिकेट):
- नीलेश यादव: रामपुर, रजौन, बांका
- संजय यादव: रामपुर, रजौन, बांका (नीलेश का भाई)
- विभीषण यादव: मजलिसपुर, बांका
- छोटू यादव: नया डीह, रजौन, बांका
- बादल यादव: मजलिसपुर, बांका
- आजाद यादव: मजलिसपुर, बांका (बादल का भाई)
- भोजपुर जिला (सोन नदी क्षेत्र):
- सोनू खान: कोईलवर, भोजपुर
- विदेशी राय: कोईलवर, भोजपुर
- सुनील कुमार यादव: सेमरा, बड़हरा, भोजपुर
ये भी पढ़ें: Bihar News: जानिए कैसे मिलेगी 2 लाख रुपये तक की मदद, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पूरी प्रक्रिया समझिए
Bihar Mafia caste: किस जाति के सबसे ज्यादा भू-माफिया
- यादव समुदाय: कुल 20 माफियाओं में से 9 अपराधी (45%) यादव जाति से हैं। इसमें पटना के पिंकू यादव और बांका के नीलेश-संजय यादव जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
- राजपूत/ठाकुर समुदाय: इस सूची में 2 से 3 नाम (जैसे कामाख्या सिंह) इस समुदाय से संबंधित हैं।
- मुस्लिम समुदाय: सूची में 2 अपराधी (जैसे दरभंगा के मो. रिजवान और भोजपुर के सोनू खान) मुस्लिम समुदाय से हैं।
- पिछड़ी एवं अन्य जातियां: शेष अपराधियों में बिंद (वीरेंद्र प्रसाद बिंद), कुर्मी, भूमिहार और अन्य पिछड़ी जातियों के नाम शामिल हैं।
ये भी पढे़ं: Bihar School Closed: शीतलहर से कांप रहा बिहार, कई जिलों में स्कूल बंद, आंगनवाड़ी का भी टाइम बदला
प्रमुख भू-माफिया और राजनीतिक कनेक्शन
इस जब्ती अभियान की जद में कई सफेदपोश चेहरे भी आए हैं। दानापुर से राजद के पूर्व विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव समेत पारस राय और राजबल्लभ कुमार जैसे नाम इस सूची में प्रमुखता से शामिल हैं। पटना जिले के 5 बड़े भू-माफियाओं की संपत्ति कुर्क करने का प्रस्ताव है। सरकार का लक्ष्य इन माफियाओं को जेल भेजने के साथ-साथ उनके द्वारा कब्जाई गई संपत्तियों को सरकारी नियंत्रण में लेना है।
ये भी पढे़ं: Bihar Politics: नीतीश के बेटे Nishant Kumar की राजनीति में एंट्री तय, पीएम मोदी और शाह ने किया प्लान तैयार!
शराब माफियाओं पर BNS के तहत शिकंजा
शराबबंदी वाले बिहार में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 107 का प्रयोग किया जा रहा है। पुलिस ने 289 शराब माफियाओं को चिह्नित किया है जिन्होंने इस अवैध धंधे से अकूत संपत्ति बनाई है। इनमें से 132 मामलों में संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। सरकार का संकल्प है कि शराब के अवैध नेटवर्क को आर्थिक रूप से पंगु बनाकर पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications