Bihar School Closed: शीतलहर से कांप रहा बिहार, कई जिलों में स्कूल बंद, आंगनवाड़ी का भी टाइम बदला
Bihar School Closed Updates: लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासतौर पर सुबह और देर शाम के समय कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी को देखते हुए बिहार के कई स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अस्थायी रूप से स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
समस्तीपुर जिले के जिलाधिकारी (DM) ने कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने इस फैसले पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 'छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए ठंड खतरा बन सकती है, इसलिए एहतियातन स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।'

कक्षा 1 से 8 तक (प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों सहित) के सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालय 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे। समस्तीपुर के बाद सीतामढ़ी की डीएम रिची पांडेय ने भी ठंड के चलते स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।यहां पर 24 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।
आंगनवाड़ी का टाइम बदला
हालांकि प्री-बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित विशेष कक्षाओं/परीक्षाओं का संचालन होता रहेगा। तो वहीं छपरा में 23 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे तो वहीं आंगनवाड़ी में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कार्य होंगे। मुजफ्फरपुर , अररिया, बांका और गोपालगंज में भी 24 दिसंबर तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
शीतलहर के चलते बिहार में School बंद
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता भी बेहद कम हो गई है, जिससे सड़कों पर चलना काफी मुश्किल हो गया है।
छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि इसलिए School बंद
कई जिलों में सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलों पर भी यह आदेश लागू किया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि मौसम की स्थिति में सुधार होने के बाद ही स्कूलों को दोबारा खोला जाएगा।छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प
कुछ जिलों में स्कूल बंद रहने के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प अपनाया गया है, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। हालांकि छोटे बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर अभिभावकों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
School बंद होने से अभिभावकों में राहत
स्कूल बंद होने के फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि सुबह-सुबह बच्चों को ठंड और कोहरे में स्कूल भेजना जोखिम भरा होता है। ऐसे में प्रशासन का यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए जरूरी है।
आगे भी जारी रह सकती है सर्दी
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड और शीतलहर बने रहने की संभावना जताई है। ऐसे में स्कूल बंद की अवधि बढ़ाई जा सकती है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं और आवश्यक सावधानियां बरतें।












Click it and Unblock the Notifications