Bihar Election Date: इस ऐप से मिलेगी बिहार चुनाव से जुड़ी हर अपडेट, ECI NET बनेगा मतदाताओं का नया गाइड

Bihar Election Date: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है और इस बार मतदान दो फेज में होगा। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट संशोधन (SIR) को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस प्रक्रिया के बाद अब चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष होंगे। इस बार चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सहायता के लिए एक ऐप लॉन्च किया है। बिहार विधानसभा चुनाव के मतदाता इसके जरिए सभी जानकारी ले सकते हैं।

बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले चुनाव आयोग ने ECI NET से सारी जानकारी अपलोड करने का आग्रह किया था। वोटर्स का नाम अगर लिस्ट में छूट गया है, तो भी इस ऐप से इसमें जोड़े जा सकेंगे। यह ऐप मतदाताओं के लिए एक गाइड की तरह होगा, जिनसे उन्हें काफी मदद मिलेगी।

Bihar Election Date ECI NET app

ECI NET ऐप कैसे करेगा काम जानें

⦁ चुनाव आयोग ने ECI NET से लोगों को जानकारी हासिल करने की सलाह दी है। आयोग ने बताया कि इस ऐप में चुनाव की हर जानकारी उपलब्ध होगी। ईसीआई नेट ऐप भारत निर्वाचन आयोग का एक आधुनिक, एकीकृत मोबाइल ऐप्लिकेशन है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद तेजस्वी ने किया जीत का दावा, बोले- जनता तय कर चुकी है बदलाव

⦁ इस मोबाइल ऐप्लिकेशन में सभी प्रमुख मतदाता सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध हो जाएंगी। इसके जरिए नागरिक नया वोटर रजिस्ट्रेशन, नाम में सुधार या बदलाव, मतदाता सूची में नाम की जांच और दूसरी महत्वपूर्ण जानकारी एक क्लिक के जरिए ले सकते हैं।

⦁ इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर और आईओएस से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। चुनाव से पहले मतदाता इसके जरिए अपना नाम, मतदान केंद्र समेत सारी डिटेल देख सकते हैं।

⦁ चुनाव आयोग ने वोटर्स की सुविधा के लिए इस ऐप को अपडेट भी किया है। मतदाताओं के इस्तेमाल करने के लिहाज से भी यह काफी सुविधाजनक ऐप्लिकेशन है। इसमें हिंदी भाषा में भी सारी जानकारी देख सकते हैं।

दो फेज में होंगे बिहार में चुनाव

बिहार में 38 जिलों की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव 6 और 11 नवंबर 2025 को होने वाले हैं। पहले फेज में 121 सीटों पर मतदान होगा जबकि दूसरे फेज में बची हुई 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतगणना 14 नवंबर 2025 को होगी। इसी को लेकर चुनाव आयोग ने वोटरों की सुविधा के लिए इस ऐप को अपडेट किया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: वोटिंग से इतने दिन पहले तक जुड़वा सकते हैं नाम, क्या है वोटर लिस्ट अपडेट की लास्ट डेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+