Bihar Election 2025: वोटिंग से इतने दिन पहले तक जुड़वा सकते हैं नाम, क्या है वोटर लिस्ट अपडेट की लास्ट डेट

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार 243 विधानसभा क्षेत्र का फैसला दो चरणों में होगा पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। वहीं चुनावों के परिणाम 14 नवंबर को जारी होंगे यानी कुल 40 दिन में पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने राज्य के मतदाताओं के लिए एक अहम और जरूरी घोषणा की है।

उन्होंने मतादाताओं को राहत देते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम हाल ही में वोटर लिस्ट में नहीं हैं या किसी कारणवश छूट, कट गए हैं उनके पास अब भी मौका है वो अपना नाम मतदाता सूची (Voter List) में जुड़वा सकते हैं। इसके साथ ही जिन वोटर्स के नाम हाल ही में जोड़े गए हैं, या नए मतदाता हैं उन्हें 15 दिनों के भीतर नए वोटर कार्ड (Voter ID Cards) जारी कर दिए जाएंगे।

bihar-assembly-election-voter-list-update-last-date

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में पांच साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इसकी प्रक्रिया मतदाता सूची पुनरिक्षण (Revision of Electoral Roll) से शुरू हुई थी। आयोग के अनुसार, 30 सितंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Roll) जारी की गई है। जिन लोगों के नाम जोड़े गए हैं, उन्हें जल्द ही वोटर कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वे बिना किसी दिक्कत के मतदान कर सकें।

कब तक जोड़े जा सकते हैं छूटे नाम?

एक और महत्वपूर्ण घोषणा में ज्ञानेश कुमार ने बताया कि यदि किसी नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में छूट गया है, तो वह नामांकन (Nomination) की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक अपना नाम दर्ज करा सकता है। उन्होंने कहा, "हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी योग्य मतदाता वोट देने से वंचित न रह जाए।"

अब भी खुला है ऑब्जेक्शन विंडो

CEC ज्ञानेश कुमार ने यह भी बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने से संबंधित आपत्तियों के लिए खिड़की (Objection Window) अभी भी खुली हुई है। इसका मतलब यह है कि यदि किसी मतदाता को लगता है कि उसका नाम छूट गया है या गलत दर्ज हो गया है, तो वह अब भी जिला पदाधिकारी (District Magistrate) के समक्ष अपील दाखिल कर सकता है।

उन्होंने कहा कि "वोटर लिस्ट के सुधार (Special Intensive Revision - SIR) के बाद भी नागरिकों के लिए आपत्तियों का दरवाजा बंद नहीं हुआ है। आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि हर पात्र मतदाता को मतदान का अधिकार मिले।"

3.66 लाख अतिरिक्त मतदाता सूची से हटाए गए

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि फाइनल इलेक्टोरल रोल (Final Electoral Roll) में 3.66 लाख नाम ऐसे थे जिन्हें हटाया गया है। ये वे मतदाता हैं जिनके नाम या तो दो बार दर्ज थे, या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, या फिर वे किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में स्थानांतरित हो गए हैं। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग की प्राथमिकता एक स्वच्छ और सटीक मतदाता सूची तैयार करना है ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहे।

सीईसी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत उसका मतदाता होता है। आयोग यह सुनिश्चित कर रहा है कि बिहार के सभी जिलों में मतदाता सूची पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटि-रहित हो। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने नाम की जांच करें और यदि कोई गलती हो तो तुरंत सुधार करवाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+