Bihar Election 2025 LIVE: लाव-लश्कर के साथ बाहुबली अनंत सिंह ने भरा नामांकन, सीट शेयरिंग पर संग्राम जारी

Bihar election 2025 Seat Sharing LIVE Update: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA और महागठबंधन दोनों खेमों में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। दिन भर हाई वॉल्टेज ड्रामा भी चल रहा है। अनंत सिंह ने नामांकन भरा, तो जेडीयू के एक एमएलए टिकट के लिए धरने पर ही बैठ गए। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 सीटों के बंटवारे से नाराज हैं। महागठबंधन में भी कांग्रेस की सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है। दिल्ली में बैठकें जारी हैं, जबकि तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी का दावा है कि सब कुछ ठीक है और सीट बंटवारे की घोषणा जल्द होगी।

Bihar Seat Sharing LIVE Update

बिहार में सीट शेयरिंग और चुनाव से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के इस लाइव ब्लॉग पर

LIVE Feed
Oct 14, 2025, 12:31 PM IST

Bihar Election 2025: मोकामा से अनंत सिंह ने भरा नामांकन

बिहार के चर्चित बाहुबली नेता अनंत सिंह ने समर्थकों के भारी हुजूम के साथ नामांकन भरा। ओपन जीप में रोड शो कर किया शक्ति प्रदर्शन।
Oct 14, 2025, 12:27 PM IST

Bihar Election 2025: महागठबंधन होगा दो फाड़?

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है, क्या चुनाव से पहले ही टूट जाएगा अलायंस?
Oct 14, 2025, 11:55 AM IST

Bihar Chunav 2025: दिल्ली से पटना खाली हाथ ही लौटे VIP चीफ

पूरी तरह से खाली हाथ हुए मुकेश सहनी, डिप्टी सीएम की महत्वाकांक्षा भी हुई धाराशायी
Oct 14, 2025, 11:32 AM IST

Bihar Assembly Election 2025: लाव-लश्कर के साथ पहुंचे अनंत सिंह

नामांकन दाखिल करने के लिए पूरे लाव-लश्कर के साथ अनंत सिंह पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'इस बार विपक्ष को 15 सीटें भी मिलना मुश्किल है। मोकामा की जनता हमको वोट देने के लिए पूरी तरह से बेचैन है। प्रचंड बहुमत के साथ हम अपनी सरकार बनाएंगे।'
Oct 14, 2025, 11:09 AM IST

Bihar Chunav 2025: दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर साधा निशाना

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, 'कुछ लोग जो इंडिया अलायंस की तरफ हैं, वो हमारे पास आना चाहते हैं। वही लोग हमारे बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। एनडीए अपने पांच सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव में उतरेगी और हम बहुमत के साथ सरकार बनाने वाले हैं।'
Oct 14, 2025, 10:56 AM IST

CM नीतीश के आवास के बाहर धरने पर बैठे गोपाल मंडल

टिकट कटने की आशंका के बीच नीतीश कुमार से मिलने की जिद पर अड़े MLA गोपाल मंडल, धरने पर बैठे
Oct 14, 2025, 10:30 AM IST

मुकेश सहनी ने कहा, 'गठबंधन में सब ठीक'

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुकेश सहनी ने कहा कि गठबंधन में विवाद की खबरें भ्रामक है। सब ठीक है और आज नहीं तो कल हर हाल में सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया जाएगा। घटक दलों के बीच विचार-विमर्श चल रहा है।
Oct 14, 2025, 9:37 AM IST

राहुल-खड़गे से मिले बिना ही पटना लौटे तेजस्वी

तेजस्वी यादव सोमवार को कांग्रेस नेताओं के साथ होने वाली बैठक में शामिल नहीं हुए। उन्होंने इस दौरान साफ तौर पर कहा कि 'ऐसे हालात में गठबंधन आगे नहीं बढ़ सकता है।'
Oct 14, 2025, 8:53 AM IST

पूर्व मंत्री ने JSP छोड़कर ओवैसी की AIMIM को किया जॉइन

बिहार चुनाव से पहले पूर्व मंत्री डॉ. मोनाजिर हसन ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (JSP) छोड़कर असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम (AIMIM) जॉइन कर लिया है।
Oct 14, 2025, 8:42 AM IST

बिहार चुनाव से पहले ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और बिहार इलेक्शन वॉच द्वारा जारी यह रिपोर्ट विधायकों के हलफनामों के आधार पर तैयार की गई है।
Oct 14, 2025, 8:02 AM IST

आज मोकामा विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे अनंत सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अब राजनीतिक दलों ने सिंबल बांटना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज पूर्व विधायक अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
Oct 14, 2025, 7:40 AM IST

सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन की पीसी आज

विपक्षी गठबंधन इंडिया द्वारा अगर आज यानि 14 अक्टूबर तक आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिये झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को सम्मानजनक सीटें नहीं दी गईं तो पार्टी अपना फैसला खुद लेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।
Oct 14, 2025, 6:19 AM IST

JDU ने संतोष निराला, सुनील कुमार और सिद्धार्थ पटेल को भी सिंबल दिया है।
Oct 14, 2025, 6:19 AM IST

जनसुराज की दूसरी लिस्ट 5 बड़े चेहरे कौन हैं?

Bihar Chunav: जनसुराज की दूसरी लिस्ट में 5 बड़े नाम, अभयकांत झा से असहाब आलम तक, कौन हैं PK के भरोसे के चेहरे?
Oct 14, 2025, 6:19 AM IST

मोकामा विधानसभा से नामांकन करेंगे अनंत सिंह

JDU मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, वो आज नामांकन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+