Bihar Chunav: दिल्ली से बैरंग पटना लौटे मुकेश सहनी, डिप्टी सीएम की महत्वाकांक्षा का हो गया गेम ओवर?
Bihar Chunav Mukesh Sahni: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को होने वाली है। अब एक महीने से भी कम वक्त बचा है और महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर ही अब तक सहमति नहीं बनी है। इस बीच वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी दिल्ली से पटना लौट गए हैं। सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आ रही है कि वीआईपी इस बार सीट शेयरिंग में सबसे ज्यादा घाटे में रहने वाली है। उनकी किसी भी मांग पर अब तक तेजस्वी यादव और कांग्रेस ने सहमति नहीं जताई है। दिल्ली से भी वह बैरंग ही लौटे हैं।
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की 60 सीटों पर बात बन गई है। लेफ्ट पार्टियों को 30 सीटें मिलेंगी, जबकि वीआईपी को 15 सीटें मिलेंगी। जेएमएम को दो और IIP को एक सीट देने पर विचार हुआ है। हालांकि, जेएमएम ने भी कहा है कि सम्मानजनक सीट नहीं मिली, तो अपने अलग रास्ते चुनने के लिए हम स्वतंत्र है।

Mukesh Sahni पूरी तरह से खाली हाथ रह गए
⦁ मुकेश सहनी ने पहले 18 सीटों की मांग की थी, जो कि अब कम करके 15 कर दी गई है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि वीआईपी को इससे ज्यादा कुछ देने के मूड में न तो कांग्रेस है और न ही आरजेडी।
यह भी पढ़ें: Mukesh Sahani की जाति पर बवाल, Helicopter Baba का सनसनीखेज़ दावा- निषाद नहीं, सोनी जाति से हैं सहनी
⦁ सहनी ने मीडिया में कहा था कि अगर उन्हें डिप्टी सीएम का उम्मीदवार बना दिया जाता है, तो वह कम सीटों पर भी समझौता कर सकते हैं। हालांकि, उनकी इस मांग को भी नहीं माना गया है।
⦁ आरजेडी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वीआईपी की ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवार उनकी पसंद का ही होगा। अब मौजूदा हालात में ऐसा लग रहा है कि सहनी पूरी तरह से खाली हाथ हैं और उनके पास चुनाव के बाद भी बहुत सीमित ताकत ही रहेगी।
Bihar Chunav: पल-पल बदल रहा है सियासी मौसम
मुकेश सहनी की जिस तरह से महागठबंधन में अनदेखी हुई है उसके बाद उनके भी पाला बदलने की संभावना पर बात हो रही है। हालांकि, दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग पर कोई मनमुटाव नहीं है। हम एक-दो दिन में औपचारिक ऐलान कर देंगे। दूसरी ओर राजनीतिक विश्लेषक कह रहे हैं कि इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि सहनी पाला बदलकर फिर एनडीए में चले जाएं। एनडीए में अब उन्हें अडजस्ट करना मुश्किल होगा। चुनाव बाद बनने वाली संभावनाओं से फिलहाल कोई भी इनकार नहीं कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: टिकट के लिए नीतीश कुमार के घर के बाहर धरने पर बैठे MLA गोपाल मंडल, हाई वॉल्टेज ड्रामा जारी
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications