Bihar Chunav: टूट के कगार पर महागठबंधन! कांग्रेस ने कर दिया बड़ा ऐलान, टेंशन में तेजस्वी ने वापस लिए सिंबल
Bihar Chunav Mahagathbandhan Breakup Rumors: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्षी महागठबंधन (एमजीबी) के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने अब राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर दबाव बनाते हुए अपने नेताओं से राज्य की सभी 243 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करने को कहा है। इस निर्देश से साफ है कि पार्टी इस बार किसी भी तरह के समझौते के मूड में नहीं है, और वह सीटों की "क्वालिटी" पर समझौता नहीं करना चाहती, बल्कि उन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है जहां उसका संगठन मजबूत है।
कांग्रेस के इस 'बड़े ऐलान' के बाद आरजेडी में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सोमवार देर शाम लालू यादव ने संभावित उम्मीदवारों को सिंबल बांट दिए थे, लेकिन तेजस्वी यादव के दिल्ली से पटना लौटते ही आधी रात को उन सिंबलों को वापस ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की नाराजगी के मैसेज के बाद ही तेजस्वी ने यह कदम उठाया।

खड़गे के आवास पर कांग्रेस की अहम बैठक
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार देर रात दिल्ली स्थित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बिहार कांग्रेस नेताओं की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में शकील अहमद, राजेश राम, कृष्णा अल्लावरू, नासिर हुसैन और केसी वेणुगोपाल जैसे कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं को दिल्ली में ही रुकने का निर्देश दिया गया ताकि सीट शेयरिंग पर किसी भी समय हाईकमान की समीक्षा बैठक बुलाई जा सके। बैठक में पार्टी ने स्पष्ट किया कि "अबकी बार सीटों की क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं होगा।'
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: टिकट के लिए नीतीश कुमार के घर के बाहर धरने पर बैठे MLA गोपाल मंडल, हाई वॉल्टेज ड्रामा जारी
काव्यात्मक ट्वीट से उजागर हुआ तनाव
इस बीच, राजनीतिक गलियारों में आरजेडी सांसद मनोज झा का एक ट्वीट चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने लिखा, 'रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय, टूटे से फिर न मिले, मिले गांठ परिजाय। उनके इस काव्यात्मक अंदाज़ को गठबंधन में जारी तनाव का प्रतीक माना जा रहा है।
मनोज झा के ट्वीट पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने जवाब में लिखा- 'पानी आंख में भर कर लाया जा सकता है, अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है।' कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने भी भावनात्मक प्रतिक्रिया दी- 'शहर में आग है मगर राख में अब भी रूह है, कुछ लोग हैं जो मोहब्बत को जिंदा रखे हुए हैं।' इन पोस्ट्स से यह स्पष्ट हो गया कि दोनों दलों के बीच मनमुटाव बढ़ रहा है, हालांकि कोई भी नेता सार्वजनिक तौर पर गठबंधन तोड़ने की बात नहीं कर रहा है।
आज CEC की बैठक, प्रत्याशियों पर लगेगी मुहर
इन सब घटनाक्रमों के बीच, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक आज दिल्ली में बुलाई गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। यह बैठक महागठबंधन के भविष्य के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।
ये भी पढे़ं: Bihar Chunav: दिल्ली से बैरंग पटना लौटे मुकेश सहनी, डिप्टी सीएम की महत्वाकांक्षा का हो गया गेम ओवर?












Click it and Unblock the Notifications