Bihar Chunav: टिकट के लिए नीतीश कुमार के घर के बाहर धरने पर बैठे MLA गोपाल मंडल, हाई वॉल्टेज ड्रामा जारी
Bihar Chunav Gopal Mandal: बिहार में पिछले दो दिनों से सीट शेयरिंग, नामांकन दाखिल करने और टिकट के लिए जुगाड़ लगा रहे नेताओं का सियासी ड्रामा चल रहा है। एनडीए में सीट शेयरिंग के ऐलान के बाद भी बवाल थमता नहीं दिख रहा है। इधर टिकट कटने की आशंका से नाराज विधायक भी जोड़-तोड़ लगाने में जुटे है। जेडीयू के चर्चित नेता और गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार के आवास के बाहर ही प्रदर्शन के लिए बैठ गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, टिकट कटने की आशंका के बीच वह सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की जिद पर अड़ गए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उन्हें मिलने का समय नहीं मिला है तो वह सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। उन्होंने साफ कह दिया है कि सीएम से मुलाकात किए बिना वह यहां से नहीं जाएंगे।

Gopal Mandal ने सीएम आवास के बाहर डाला डेरा
जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और विधायक गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर धरना देकर राजनीतिक हलचल मचा दी। मंडल का कहना है कि जब तक उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा, वे वहां से नहीं हटेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से सीधी मुलाकात की इच्छा भी जताई है। उन्होंने मीडिया से भी कह दिया है कि मुलाकात किए बिना नहीं जाएंगे।
गोपाल मंडल अपने कुछ समर्थकों के साथ पटना में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठने की वजह पूछने पर कहा, 'हमें मुख्यमंत्री से मिलना है। टिकट लिए बिना यहां से नहीं जाएंगे। जब खबर नीतीश कुमार जी तक पहुंचेगी, वे जरूर हमसे मिलेंगे।' गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल पार्टी के भीतर अपनी खुली बयानबाज़ी और विवादास्पद टिप्पणियों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: लालू ने बांटे सिंबल, तेजस्वी ने क्यों वापस लिए? आधी रात राबड़ी आवास पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Bihar Chunav से पहले प्रदेश में सियासी पारा हाई
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां और नेता जमकर चुनाव प्रचार में जुटी हैं। सीट शेयरिंग को लेकर रुठने-मनाने का दौर भी चल रहा है और दिल्ली से लेकर पटना तक बैठकें हो रही हैं। इस बीच लाव-लश्कर के साथ नामांकन के लिए भी उम्मीदवार निकल रहे हैं। अनंत सिंह भी मंगलवार को अपने भव्य काफिले और लग्ज़री गाड़ियों के साथ नामांकन करने जा रहे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: दिन में प्रशांत किशोर के साथ, शाम में थामा AIMIM का दामन, पूर्व सांसद ने अचानक क्यों बदला पाला?












Click it and Unblock the Notifications