Bihar चुनाव से पहले नक्सली साजिश का पर्दाफाश, सुरंग से AK-47 के 139 कारतूस बरामद, मचा हड़कंप
Bihar Naxal Operation Before Election: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच नक्सल गतिविधियों की आहट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के लंगुराही पहाड़ इलाके में सुरंग से AK-47 के 139 जिंदा कारतूस बरामद होने से सनसनी फैल गई है। CRPF और औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने 6 अगस्त को चलाए गए एंटी-नक्सल सर्च ऑपरेशन के दौरान इस भारी मात्रा में गोलियां बरामद कीं। सुरंग में HHDMD डिवाइस से तेज सिग्नल मिलने पर जांच की गई और यह खतरनाक जखीरा सामने आया।
इस बरामदगी के बाद यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि बिहार में आगामी चुनाव से पहले नक्सली नेटवर्क फिर से सक्रिय हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में मदनपुर थाना में FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ बरामदगी का खुलासा?
औरंगाबाद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, 6 अगस्त 2025 को औरंगाबाद पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने लंगुराही पहाड़ी क्षेत्र में कुछ संदिग्ध प्वाइंट चिन्हित कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आधुनिक उपकरण HHDMD के जरिए सुरंगों में तलाशी ली गई। तेज सिग्नल मिलने पर एक सुरंग की जांच की गई, जहां से AK-47 के 139 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद कारतूसों के बाद मदनपुर थाना में कांड संख्या 328/25 दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें Bihar SIR पर भारी बवाल लेकिन अब तक सिर्फ 5015 ही आवेदन आए, कांग्रेस-RJD ने नहीं की एक भी आपत्ति
सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा- पुलिस
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नक्सलियों की साजिश को नाकाम करने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। इस अभियान से नक्सलियों का मनोबल गिरा है और चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी। औरंगाबाद पुलिस ने साफ किया कि नक्सल गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए छापेमारी और तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं।
चुनाव से पहले नक्सलियों के खिलाफ अभियान
बता दें कि इसी साल अक्टूबर और नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इसे लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके अलावा, बिहार पुलिस भी राज्यभर में लगातार तलाशी अभियान चला रही है ताकि चुनाव से पहले किसी भी तरह की नक्सली या आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।
ये भी पढ़ें Bihar: SP ऑफिस में तैनात दारोगा ने की आत्महत्या, दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही हैं गर्भवती पत्नी












Click it and Unblock the Notifications