Bihar: SP ऑफिस में तैनात दारोगा ने की आत्महत्या, दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही हैं गर्भवती पत्नी
Gaya Bihar police officer suicide: बिहार के गया से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। एसपी ऑफिस से महज 300 मीटर की दूरी पर तैनात एक दारोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक अधिकारी अनुज कश्यप, मिलनसार स्वभाव के थे और हाल ही में अपनी ड्यूटी में पूरी निष्ठा से जुड़े हुए थे।
अनुज की खुदकुशी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब उनकी पत्नी गर्भवती हैं और दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रही हैं। वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया
बिहार के गया जिले में पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मीडिया सेल में तैनात दारोगा अनुज कश्यप का शव उनके किराए के घर में फंदे से लटका मिला। यह घटना पुलिस लाइन क्षेत्र के मोहन नगर कोइली पोखर ग्वाल बिगहा मोहल्ले में स्थित सुनीता सदन भवन की है। अनुज एसपी ऑफिस से महज 300 मीटर दूर रहते थे।
रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह के अनुसार, गुरुवार रात अनुज देर से लौटे थे। शुक्रवार सुबह जब उनके सहयोगियों ने फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। बाद में मकान मालिक से सीढ़ी मंगाकर वेंटीलेटर से झांका गया तो अनुज फंदे से लटके हुए दिखे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया।
ये भी पढ़ें Bihar Chunav: अपने बयानों के लिए Chirag Pawan विपक्ष पर ही भड़के, 'NDA में फूट डालना चाहते हैं'
UPSC की तैयारी कर रही हैं गर्भवती पत्नी
अनुज मूल रूप से सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और 2019 बैच के दारोगा थे। 2022-23 में गया में उनकी पोस्टिंग हुई थी। दो साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनकी पत्नी इस समय दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रही हैं। वह गर्भवती भी हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस अनुज के मोबाइल की तकनीकी जांच करवा रही है और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामले की जांच में जुटी पुलिस हर उस पहलू को खंगाल रही है जो अनुज कश्यप को आत्महत्या के लिए मजबूर कर सकता था।मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स, चैट्स और हालिया गतिविधियों की गहन जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं अनुज मानसिक दबाव, पारिवारिक तनाव या पेशेवर समस्याओं से तो नहीं जूझ रहे थे।
ये भी पढ़ें Bihar Election 2025: नीतीश vs तेजस्वी: बिहार चुनाव से पहले जनता ने बताई अपनी पसंद, जानिए सर्वे का पूरा हाल












Click it and Unblock the Notifications