Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election 2025 Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल कब और कहां देख सकते हैं? यहां जानें जवाब

Bihar Election 2025 Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। 11 नबंवर (मंगलवार) को दूसरे फेज के लिए वोटिंग होगी और 14 को नतीजे आएंगे। नतीजों से पहले एग्जिट पोल को लेकर आम लोगों में काफी उत्सुकता रहती है। एग्जिट पोल चुनावी नतीजे नहीं होते हैं और न ही इनके शत-प्रतिशत सटीक होने का दावा किया जा सकता है। यह रैंडम सैंपलिंग के आधार पर किया जाने वाला सर्वे होता है, जिसमें नतीजों का पूर्वानुमान लगाया जाता है।

दूसरे फेज में 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है और प्रदेश में कुल 243 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश के चुनाव में इस बार एनडीए और महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की जनसुराज भी हैं। अंतिम चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल आएंगे। जानें एग्जिट पोल कब और कहां देख सकते हैं।

Bihar Election 2025 Exit Poll

Bihar Election 2025 Exit Poll: कब आएंगे एग्जिट पोल?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 एग्जिट पोल (Bihar Exit Poll) मंगलवार (11 नवंबर) की शाम को मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही आना शुरू हो जाएंगे। चुनाव आयोग ने सभी चैनलों समेत मीडिया समूह को निर्देश दिया है कि एग्जिट पोल का प्रकाशन शाम 6.30 बजे के बाद ही कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Exit Poll 2025: एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में क्या है अंतर? कैसे किए जाते हैं तैयार ,क्या है इतिहास?

Bihar Election 2025 Exit Poll: कब आएंगे एग्जिट पोल कहां देख सकते हैं?

बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों से जुड़े एग्जिट पोल आप वनइंडिया हिंदी (Oneindia Hindi) की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, सोशल मीडिया हैंडल (एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर देख सकते हैं।

क्या होता है चुनावी एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल मतदाताओं की तरफ से जुटाई गई जानकारी पर आधारित होता है। एग्जिट पोल्स के जरिए वोटर्स से सवाल पूछे जाते हैं और उनके जवाबों के आधार पर डेटा आधारित विश्लेषण किया जाता है। हालांकि, इन्हें अंतिम नतीजा नहीं माना जा सकता है और न ही इनके पूरी तरह से सटीक होने का दावा ही किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Exit Poll: कैसे तैयार होता है एग्जिट पोल? जानिए इन जादुई नतीजों के पीछे का खेल

Exit Poll को लेकर चुनाव आयोग के सख्त निर्देश

- चुनाव आयोग की ओर से निर्देश है कि आचार संहिता लागू रहने के दौरान एग्जिट पोल नहीं चलाए जा सकते हैं। मतदान खत्म होने के बाद ही इनका प्रकाशन किया जा सकता है।

- अगर विधानसभा या लोकसभा चुनाव एक से ज्यादा फेज में होते हैं, तो इस दौरान बीच में कोई एग्जिट पोल नहीं दिखाया जा सकता है। सभी चरणों के मतदान खत्म होने के बाद ही इनका प्रकाशन हो सकता है।

- जैसे बिहार में दो फेज में मतदान हैं, तो दोनों फेज की वोटिंग समाप्त होने के बाद ही एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं।

Bihar Chunav में इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

बिहार चुनाव में कई प्रमुख दल सियासी रण में हैं और इनकी किस्मत का फैसला 14 नवंबर को किया जाएगा। बीजेपी-जेडीयू, लोजपा एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं और आरजेडी-कांग्रेस, वीआईपी और भाकपा माले इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों प्रमुख गठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की जनसुराज भी मैदान में है।

यह भी पढ़ें: Bihar Exit Poll Date Time: कब आएंगे बिहार चुनाव के एग्जिट पोल? नतीजों के पहले जानें कौन बना सकता है सरकार!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+