Bihar Exit Poll Time: कितने बजे आएंगे बिहार चुनाव के एग्जिट पोल? नतीजों के पहले जानें कौन बना सकता है सरकार!
Exit Poll Bihar Election 2025 Date Time: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रोमांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। राज्य की 243 सीटों के लिए पहले चरण के तहत 6 नवंबर को मतदान हो चुके हैं और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान हो रहे है। जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।
नतीजों से पहले सबसे ज्यादा चर्चा जिस चीज की होती है, वो है एग्जिट पोल। यानी वो अनुमान जो जनता के मूड और वोटिंग पैटर्न से यह इशारा देता है कि आखिर बिहार की गद्दी पर कौन बैठने वाला है।

🔹 कब जारी होंगे बिहार चुनाव 2025 के एग्जिट पोल? (Exit Poll Bihar Election 2025 Date)
- चुनाव आयोग ने 11 नवंबर की शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल या ओपिनियन पोल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया है। यानी 11 नवंबर को शाम 6:30 बजे के बाद ही सभी एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे।
- इस बार भी कई बड़ी एजेंसियां जैसे टुडे चाणक्य, सी-वोटर, सीएसडीएस, जन की बात, एक्सिस माय इंडिया जैसी संस्थाएं अपने सर्वे पेश करेंगी।
- इन एग्जिट पोल्स के नतीजे टीवी चैनलों, न्यूज वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स पर एक साथ दिखाए जाएंगे। अगर आप हर एजेंसी का अनुमान एक जगह देखना चाहते हैं, तो इसके लिए शाम 6:30 बजे के बाद मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बने रहें।
🔹 एग्जिट पोल होता क्या है?
एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वेक्षण होता है जो मतदान खत्म होने के तुरंत बाद किया जाता है। जिस वक्त वोटर पोलिंग बूथ से बाहर आता है, उस समय सर्वे एजेंसी के प्रतिनिधि उससे कुछ सवाल पूछते हैं -जैसे कि उसने किस उम्मीदवार या पार्टी को वोट दिया।
इन आंकड़ों को एकत्र कर सांख्यिकीय मॉडल के जरिए यह अनुमान लगाया जाता है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं और जनता का रुझान किस ओर है। हालांकि, ये अनुमान 100% सटीक नहीं होते, लेकिन यह जनता और मीडिया के लिए चुनावी माहौल का संकेत जरूर देते हैं।
🔹 कौन जारी करता है एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल आम तौर पर न्यूज चैनलों या निजी सर्वे एजेंसियों द्वारा कराए जाते हैं। एजेंसियां अपने फील्ड सर्वे के जरिए हजारों मतदाताओं से बातचीत करती हैं। इन आंकड़ों को विश्लेषित कर एक रिपोर्ट तैयार की जाती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एग्जिट पोल का प्रसारण मतदान के दौरान नहीं, बल्कि मतदान पूरी तरह खत्म होने के बाद ही किया जा सकता है।
🔹 इस बार कब और कहां देख सकेंगे एग्जिट पोल?
11 नवंबर को जैसे ही शाम 6:30 बजे का वक्त होगा, देशभर के न्यूज चैनल और वेबसाइट्स एक-एक कर अपने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी करने लगेंगे। आप OneIndia, ABP News, Aaj Tak, News18, India TV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लाइव एग्जिट पोल अपडेट्स देख सकेंगे। इन वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स पर न सिर्फ बिहार चुनाव से जुड़ी जानकारी मिलेगी, बल्कि हर पार्टी का अनुमानित सीट शेयर और वोट शेयर भी एक नजर में दिखाई देगा।
🔹 Oneindia पर कैसे देखें एग्जिट पोल के नतीजे?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होते ही 11 नवंबर की शाम 6:30 बजे के बाद तमाम सर्वे एजेंसियां अपने एग्जिट पोल जारी करेंगी। इस बार भी Oneindia Mobile App और hindi.oneindia.com पर आपको सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक ही जगह पर देखने को मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनल और एजेंसियां अपने अनुमान जारी करना शुरू करेंगी, वनइंडिया पर उसी वक्त आपको सभी आंकड़े लाइव मिलेंगे।
वनइंडिया की खासियत यह है कि यहां आप केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, मराठी समेत 10 भाषाओं में चुनाव से जुड़ी हर खबर पढ़ सकते हैं। बिहार की राजनीति में किसकी लहर चलेगी, कौन बनाएगा सरकार और जनता किसे देगी मौका-इन सबका अंदाजा आप वनइंडिया के एग्जिट पोल कवरेज से लगा सकेंगे।
अगर आपने अभी तक Oneindia App डाउनलोड नहीं किया है, तो देर न करें। इस ऐप पर आपको न सिर्फ चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल और नतीजों की हर अपडेट सबसे पहले मिलेगी, बल्कि आपके आसपास की हर बड़ी खबर भी तुरंत उपलब्ध होगी।
ऐसे करें डाउनलोड:
1️⃣ अपने मोबाइल के Google Play Store पर जाएं।
2️⃣ सर्च बार में Oneindia टाइप करें।
3️⃣ ऐप दिखाई देते ही डाउनलोड और इंस्टॉल पर क्लिक करें।
ओपिनियन पोल और सर्वे में NDA को बढ़त!
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अब तक सामने आए ज्यादातर ओपिनियन पोल और सर्वे में एनडीए गठबंधन की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। कई सर्वे एजेंसियों ने अनुमान लगाया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन सकती है। ज्यादातर ने NDA को 130 से 150 सीट जीतने का अनुमान लगाया है। वहीं महागठबंधन को पिछली बार की तुलना में कम सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। सर्वे के मुताबिक जनता में नीतीश सरकार के विकास और स्थिरता के एजेंडे को लेकर भरोसा बरकरार है। हालांकि, अंतिम फैसला तो 14 नवंबर को आने वाले नतीजों से ही तय होगा कि सत्ता में वापसी होगी या बदलाव।
🔹 2020 के एग्जिट पोल और असली नतीजे
पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने महागठबंधन (RJD-कांग्रेस-लेफ्ट) को बढ़त दी थी। सर्वे के मुताबिक, महागठबंधन को 139 से 161 सीटें मिलने का अनुमान था, जबकि एनडीए को 69 से 91 सीटें बताई जा रही थीं। लेकिन जब असली नतीजे आए, तो तस्वीर उलट गई। एनडीए ने 125 सीटें जीतकर सरकार बनाई, जबकि महागठबंधन को केवल 110 सीटें मिलीं। यानी एग्जिट पोल के अनुमान और नतीजों में बड़ा अंतर देखने को मिला था।
🔹 क्या भरोसेमंद हैं एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल हमेशा अनुमान पर आधारित होते हैं। यह मतदाताओं के सैंपल डेटा पर आधारित एक गणितीय विश्लेषण होता है। कभी-कभी यह नतीजों के बहुत करीब पहुंचते हैं, तो कई बार पूरी तरह गलत साबित होते हैं। इसलिए इन्हें "जनता का मूड" समझने का एक जरिया माना जा सकता है, न कि अंतिम फैसला।
🔹 नतीजों से पहले की हलचल
बिहार चुनाव 2025 का एग्जिट पोल शाम 6:30 बजे के बाद राजनीति की तस्वीर बदलने वाला साबित हो सकता है। क्या नीतीश कुमार फिर सत्ता में लौटेंगे या तेजस्वी यादव का "युवा फैक्टर" काम करेगा - इसका अंदाजा एग्जिट पोल से जरूर मिलेगा, लेकिन असली फैसला 14 नवंबर की मतगणना के बाद ही होगा।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications