Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में NDA का CM उम्मीदवार कौन? चिराग पासवान ने इंटरव्यू में कर दिया खुलासा

NDA CM Candidate Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सियासी गर्मी बढ़ती ही जा रही है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। बिहार चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का CM उम्मीदवार कौन होगा? इसका जवाब चिराग पासवान ने अपने इंटरव्यू में दिया है।

एक अंग्रेजी अखबार में छपे चिराग पासवान के इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि "बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? यह तो समय ही तय करेगा। लेकिन यह स्पष्ट है कि हम (एनडीए) यह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाकर लड़ेंगे।

Bihar Election 2025 with Nitish as CM Face

बिहार की राजनीति के जानकार चिराग पासवान के इस बयान को एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद को लेकर एक तरह की स्थिति स्पष्ट करने और अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं। हालांकि "समय तय करेगा" जैसी टिप्पणी राजनीतिक अटकलों को पूरी तरह शांत नहीं कर सकी है।

यह भी पढ़ें- PM Modi in Bihar: बिहार की फैक्ट्री में बने इंजन से अफ्रीका में दौड़ेगी ट्रेन, पीएम मोदी ने किया रवाना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए खेमे में जेडीयू, बीजेपी और अन्य दल मिलकर बिहार चुनाव की रणनीति बना रहे हैं, जिसमें नीतीश कुमार का चेहरा अब भी प्रमुख चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है। चिराग पासवान की यह घोषणा गठबंधन में एकजुटता का संकेत देती है, खासकर उस वक्त जब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के मुख्यमंत्री पद उम्‍मीदवार को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।

चिराग पासवान से पहले इस तरह का बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी दे चुके हैं। शाह ने कुछ दिन पहले एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था कि "बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह समय बताएगा।" हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि चुनाव नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते ही लड़ा जाएगा। अमित शाह के इस बयान को लेकर सियासी घमासान मच गया था।

विपक्ष ने फिर उठाया संदेह

हालांकि विपक्षी दलों का कहना है कि एनडीए भीतर ही बिहार चुनाव 2025 में मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस बरकरार है। आरजेडी और कांग्रेस जैसे दलों का आरोप है कि बीजेपी चुनाव तक नीतीश कुमार का नाम इस्तेमाल कर रही है, लेकिन चुनाव के बाद उन्हें हटाने की योजना में है।

कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने इसे जेडीयू के साथ "धोखा" करार दिया था, जबकि आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा था कि बीजेपी महाराष्ट्र मॉडल दोहराकर चुनाव के बाद नीतीश को हटा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+