PM Modi in Bihar: बिहार की फैक्ट्री में बने इंजन से अफ्रीका में दौड़ेगी ट्रेन, पीएम मोदी ने किया रवाना
PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 20 जून को बिहार के सीवान जिले के दौरे पर रहे। इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने राज्य को 28 बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें आधारभूत ढांचे, रेलवे, सिंचाई और ऊर्जा से जुड़ी योजनाएं शामिल थीं। इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत भी दिए, जिन्हें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जोड़कर देखा जा रहा है।
सीवान के जसौली में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के मढ़ौरा स्थित वेबटेक लोकोमोटिव फैक्ट्री में तैयार डीजल इंजनों की पहली खेप अफ्रीकी देश गिनी को निर्यात की गई है। यह पहली बार है जब भारत में निर्मित लोकोमोटिव सीधे अफ्रीका भेजे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इसे पूरे देश के लिए गर्व की बात बताया और कहा कि अब "अफ्रीका में भी बिहार की जय-जयकार होगी।"

यह भी पढ़ें- 'पंजे और लालटेन वालों ने बिहार में लूट मचाई', PM Modi ने याद दिलाया 'जंगलराज', पढ़ें 10 बड़ी बातें
मोदी ने यह भी कहा कि यह वही मढ़ौरा है, जिसे एक समय पर पंजे (कांग्रेस) और आरजेडी की सरकारों ने विकास की दौड़ में पीछे छोड़ दिया था। लेकिन आज इसी मढ़ौरा की फैक्ट्री से 'मेक इन इंडिया' के तहत बना लोकोमोटिव अफ्रीका की धरती पर दौड़ेगा।
#WATCH | Siwan, Bihar | Prime Minister Narendra Modi flags off a state-of-the-art locomotive built at the Marhowra Plant, for export to the Republic of Guinea, under the Make in India initiative.
This is the first export locomotive manufactured in this factory. They are… pic.twitter.com/R3i685ReaF
— ANI (@ANI) June 20, 2025
पीएम मोदी के साथ मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और एनडीए के कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे। इस साझा मंच को सियासी रूप से भी बेहद अहम माना जा रहा है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi releases the first instalment to more than 53,600 beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana - Urban (PMAY-U) in Bihar, at a public gathering in Siwan.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/eEFjOwhPcx
— ANI (@ANI) June 20, 2025
गौरतलब है कि सिवान, गोपालगंज और छपरा जैसे क्षेत्र लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मजबूत गढ़ माने जाते रहे हैं। लेकिन इस बार एनडीए ने '2 से 8 सीटों का प्लान' तैयार किया है, जिसके तहत भाजपा वहां अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री का यह दौरा इसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
पीएम मोदी का सीवान बिहार का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत गिनी गणराज्य को निर्यात के लिए मरहोरा प्लांट में निर्मित अत्याधुनिक लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाई। यह इस कारखाने में निर्मित पहला निर्यात लोकोमोटिव है। वे उच्च-हॉर्सपावर इंजन, उन्नत एसी प्रणोदन प्रणाली, माइक्रोप्रोसेसर-आधारित नियंत्रण प्रणाली, एर्गोनोमिक कैब डिज़ाइन से लैस हैं और पुनर्योजी ब्रेकिंग जैसी तकनीकों को शामिल करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीवान में एक सार्वजनिक सभा में बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी (पीएमएवाई-यू) के 53,600 से अधिक लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की।












Click it and Unblock the Notifications