Bihar Election 2025: नई रणनीतियां, नए चेहरे! बिहार चुनाव से पहले कौन किस पर भारी? जानिए पूरी रिपोर्ट

Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति एक बार फिर करवट ले रही है। 2025 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज़ हैं और नेताओं की रणनीतियां भी लगातार बदल रही हैं। नीतीश कुमार जहां अनुभवी नेतृत्व के साथ अपने कामकाज को आधार बना रहे हैं, वहीं युवा नेता चिराग पासवान, तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर (PK) जनता को नए विकल्प देने की कोशिश में जुटे हैं।

नीतीश कुमार: अनुभव और प्रशासनिक संतुलन की राजनीति
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव से पहले सुशासन, कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के विकास को मुद्दा बनाकर जनता के बीच अपनी पकड़ मज़बूत करना चाह रहे हैं। वे चाहते हैं कि लोग "काम का रिपोर्ट कार्ड" देखकर वोट करें, न कि केवल नारों पर।

Bihar Election 2025

तेजस्वी यादव: युवाओं, गरीबों और सामाजिक न्याय की राजनीति
तेजस्वी यादव एक बार फिर "न्याय के साथ विकास" और "नौकरी" को मुख्य एजेंडा बनाकर मैदान में उतर रहे हैं। तेजस्वी को युवाओं, पिछड़ों और मुसलमानों का बड़ा समर्थन प्राप्त है, लेकिन गठबंधन को एकजुट रखना और सीटों की साझेदारी अहम चुनौती होगी।

चिराग पासवान: 'बिहारी फर्स्ट' की हुंकार
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान बार-बार यह जता चुके हैं कि वे किसी के पिछलग्गू नहीं हैं। "बिहारी फर्स्ट, बिहारी युवा" का नारा देते हुए वे खुद को एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर (PK): जनता से सीधा संवाद और ग्राउंड नेटवर्क
PK का फोकस 'जन सुराज' पर है। वे लंबे समय से गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं और दावा करते हैं कि वे राजनीति को बदलने आए हैं, सत्ता पाने नहीं। PK का संगठनात्मक ढांचा धीरे-धीरे मजबूत होता दिख रहा है।

मुकेश सहनी और VIP पार्टी: निषाद वोट बैंक की तलाश
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी फिर से निषाद समुदाय और अति पिछड़ों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनके पाले में सीटों की ताकत और गठबंधन की दिशा अभी स्पष्ट नहीं है।

गठबंधन की गणित और संभावनाएं
महागठबंधन, एनडीए और PK-चिराग जैसे तीसरे मोर्चे की चर्चा जोरों पर है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चिराग और PK साथ आ सकते हैं? या फिर BJP से दूरी बनाकर चिराग विपक्षी एकता की तरफ झुकेंगे?

क्या कहता है जनमत?
राजनीतिक विश्लेषक, प्रशांत किशोर के सहयोगी रह चुके बद्रीनाथ के मुताबिक बिहार में बदलाव की भूख है, लेकिन मतदाता अभी असमंजस में है। जातीय समीकरण, गठबंधन का गणित और नेता की छवि-ये तीनों फैक्टर मिलकर 2025 का फैसला तय करेंगे।

बिहार की राजनीति इस वक्त संक्रमण काल से गुजर रही है। एक ओर पुराने चेहरे हैं जो विकास का दावा कर रहे हैं, वहीं नई पीढ़ी के नेता बदलाव की बात कर रहे हैं। अब देखना होगा कि बिहार की जनता किसे सत्ता की चाबी सौंपती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+