Tejashwi Yadav के रडार पर आए चिराग पासवान, 'कुर्सी के मोह में सिर्फ अफसोस जता रहे, इतने कमजोर क्यों हैं?'

Tejashwi Yadav News: बिहार चुनाव से पहले नेताओं का एक-दूसरे पर हमला करने का दौर जारी है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर कहा था कि दुख होता है इस सरकार का हिस्सा हूं। अब इस पर पलटवार करते हुए बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने एलजेपी (आर) प्रमुख को कुर्सी का लालची बताते हुए कहा कि आप इतने कमजोर क्यों हैं? केंद्र में मंत्री हैं, पार्टी के 5 सांसद हैं फिर भी इतने कमजोर कैसे हैं?

दरअसल गया में होमगार्ड की परीक्षा देने आई अभ्यर्थी के साथ गैंग रेप की घटना पर चिराग पासवान ने प्रदेश की पुलिस और प्रशासन पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बिहार में बढ़ते अपराध देखकर इस सरकार का हिस्सा होने पर दुख होता है। तेजस्वी यादव से मीडिया ने इसी बयान पर प्रतिक्रिया मांगी थी, जिस पर उन्होंने चिराग पासवान को जमकर सुनाया।

Tejashwi Yadav News

Bihar Chunav: तेजस्वी ने कहा, 'राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त'

तेजस्वी यादव ने कहा, 'हम लगातार कहते आ रहे हैं कि बिहार में कानून-व्यवस्था नहीं, बल्कि अपराध-व्यवस्था चल रही है। अपराधी अब 'विजय' और 'सम्राट' बन गए हैं।' तेजस्वी पहले भी अपराधियों के लिए विजय और सम्राट शब्द इस्तेमाल कर चुके हैं। दरअसल बिहार के दोनों सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी पर निशाना साधने के लिए वह ऐसे तंज इस्तेमाल करते हैं। तेजस्वी ने आगे कहा, 'चिराग पासवान केवल इस पर अफसोस जता रहे हैं, जिससे साफ है कि वह मानते हैं कि हालात बदतर हैं, लेकिन वे इसके लिए कुछ नहीं कर सकते।'

Tejashwi Yadav ने चिराग पासवान पर लगाया आरोप

तेजस्वी का हमला यहीं नहीं रुका। उन्होंने कहा कि अगर चिराग पासवान सचमुच गंभीर होते, तो सरकार पर दबाव बनाते, कार्रवाई की मांग करते या फिर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देते। विधानसभा में नेता विपक्ष ने आगे कहा, 'आप सरकार में हैं, जिसमें एक इंजन भ्रष्टाचार का है और दूसरा इंजन अपराध का। आप केवल अफसोस जता रहे हैं। इसका मतलब है कि अपराध और भ्रष्टाचार तो चलता रहेगा, लेकिन आप अपनी कुर्सी नहीं छोड़ेंगे। ये दर्शाता है कि आपकी निष्ठा बिहार के लोगों के बजाय अपनी कुर्सी से है।'

यह भी पढ़ें: 'रील भी अच्छी बनाते हैं, पायलट भी हैं, वो सब कर सकते हैं', तेजस्वी यादव ने भाई तेजप्रताप पर तोड़ी चुप्पी

चिराग पासवान पहले भी प्रदेश की शासन व्यवस्था पर सवाल उठा चुके हैं और उनके बयानों पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने नाराजगी भी जाहिर की थी। हालांकि, चिराग के बयानों पर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है, लेकिन अब तक उन्होंने एक बार भी खुद एनडीए से अलग होने की बात नहीं कही है।

यह भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, महुआ सीट से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, पापा लालू यादव की RJD को देंगे टक्‍कर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+