'रील भी अच्छी बनाते हैं, पायलट भी हैं, वो सब कर सकते हैं', तेजस्वी यादव ने भाई तेजप्रताप पर तोड़ी चुप्पी

Tejashwi Praises Tej Pratap Amid Political Rift: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, लालू परिवार के भीतर तनाव की खबरें भी सुर्खियों में हैं। एक ओर जहां तेजप्रताप यादव ने RJD से दूरी बनाते हुए अलग चुनाव लड़ने की घोषणा की है, वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव के बदले सुर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गए हैं।

तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू में न सिर्फ तेजप्रताप की तारीफों के पुल बांधे, बल्कि उन्हें पायलट, संत, कलाकार और बेहतरीन विधायक तक कह डाला। इन बयानों ने राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया है और अटकलें तेज कर दी हैं कि क्या यह बयानबाजी तेजस्वी की ओर से डैमेज कंट्रोल की कोशिश है?

Tejashwi Praises Tej Pratap Amid Political Rift

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने firstbihar.com से बात करते हुए तेजप्रताप यादव की जम कर तारीफ की। तेजस्वी ने कहा कि, 'वो सब कर सकते हैं... वो पायलट भी हैं, बांसुरी भी अच्छा बजा लेते हैं, संत भी अच्छे हैं, विधायक (MLA) भी बेहतरीन हैं। परिवार के सभी सदस्यों के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हैं। रील भी अच्छी बनाते हैं, लोग देखते हैं और उन्हें पसंद भी आता है।'

तेज प्रताप यादव का निजी खुलासा बना सियासी भूचाल

तेज प्रताप यादव ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ अपने 12 साल पुराने रिश्ते का खुलासा किया। तेज प्रताप ने दावा किया कि यह रिश्ता वर्ष 2013 से चला आ रहा है। उनके इस निजी कबूलनामे ने राजनीतिक हलकों में जोरदार हलचल मचा दी। क्योंकि तेज प्रताप यादव ने 2018 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से शादी की थी। हालांकि, यह विवाह ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों फिलहाल अलग रह रहे हैं। उनके बीच तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है। ऐसे में तेज प्रताप का यह नया रिलेशनशिप सार्वजनिक करना उन्हें चारों ओर से निशाने पर ले आया।

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब आरजेडी प्रमुख और उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने कड़ा फैसला लेते हुए तेज प्रताप को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। लालू यादव ने साफ कहा कि तेज प्रताप अब परिवार का हिस्सा भी नहीं रहेंगे। उनके मुताबिक, तेज प्रताप बार-बार पारिवारिक उसूलों और सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे थे, जिसकी वजह से यह कठोर कदम उठाना पड़ा। अब तेज प्रताप यादव न पार्टी में हैं, न परिवार में। उनके राजनीतिक भविष्य के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी सवालों का दौर तेज हो गया है।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: मोदी के 'हनुमान' इस बार भी जलाएंगे नीतीश की 'लंका'?, एनडीए के भीतर दरार या चुनावी रणनीति!

अलग पार्टी बना चुके हैं तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने साफ किया है कि अब उनका राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से कोई नाता नहीं रह गया है, और न ही पारिवारिक रिश्ते उनके राजनीतिक फैसलों पर असर डालेंगे। उन्होंने अपनी नई राजनीतिक इकाई जो फिलहाल 'टीम तेज प्रताप यादव' के नाम से एक ओपन प्लेटफॉर्म के रूप में सक्रिय है के ज़रिए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

तेज प्रताप ने यह भी साफ कर दिया है कि वे महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय या अपनी पार्टी के बैनर तले मैदान में उतरेंगे। उनका कहना है कि यह पहल राजनीति में युवाओं और वंचित वर्गों को सशक्त प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया है कि उनकी टीम कई अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार खड़ा करेगी।

ये भी पढ़ें RJD को तेजप्रताप की खुली चुनौती! लालू परिवार के सबसे करीबी के खिलाफ उतारा उम्मीदवार, कई और सीटों पर नजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+