Bihar Chunav: सीट बंटवारे पर मंथन जारी, राबड़ी देवी के आवास पर जुटे तेजस्वी यादव समेत RJD के नेता
Bihar Chunav RJD Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर घमासान चल रहा है। एनडीए और महागठबंधन दोनों में सीट बंटवारे को लेकर पटना से दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है। अब पटना में राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में चुनाव से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जानी है।
माना जा रहा है कि यह बैठक सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम फैसला बताने के बारे में है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस हाई कमान के साथ आरजेडी सुप्रीमो और तेजस्वी यादव की लंबी बातचीत हुई है। अब अंतिम फैसले की जानकारी सबको दी जाएगी।

Bihar Chunav में दो फेज में होगी वोटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीट शेयरिंग के मुद्दे पर यह बैठक की गई है। पार्टी नेताओं के साथ लंबी चर्चा के बाद चुनाव में सीधे तौर पर उतरने के लिए रणनीति भी बताई जाएगी। प्रदेश में पहले फेज के लिए वोटिंग 5 नवंबर को होने वाली है। 11 नवंबर को दूसरे फेज की वोटिंग होगी और 14 नवंबर को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इसे देखते हुए महागठबंधन जल्द से जल्द पूरी ताकत के साथ प्रचार में उतरने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: 100 सीटों की डिमांड के बदले 58 पर ही राजी, कांग्रेस फिर हुई RJD के सामने नतमस्तक?
Bihar Chunav में सीट शेयरिंग को लेकर चल रहा मंथन
बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर जम कर मंथन चल रहा है। लालू यादव की मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की फोन पर लंबी चर्चा हुई है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस को 58 सीटें दी जा रही हैं। अब लालू यादव ने आपात बैठक आरजेडी नेताओं के साथ बुलाई है। इस बैठक में सीटों को लेकर चर्चा की जाएगी और टिकट बंटवारे, चुनावी रणनीति और प्रचार अभियान पर भी पार्टी सुप्रीमो निर्देश देंगे। बैठक में तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: राघोपुर दौरे के बाद बोले प्रशांत किशोर, 'तेजस्वी यादव का हाल राहुल गांधी वाला होगा'
Seat Sharing पर दिल्ली में बैठकों का दौर
महागठबंधन ही नहीं एनडीए में भी सीट शेयरिंग को लेकर बैठकों का दौर जारी है। सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में अहम बैठकों का दौर चल रहा है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक जीतनराम मांझी के साथ हुई है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मांझी 10 सीटें मांग रहे हैं और बीजेपी ने उन्हें 7 सीटें ऑफर की हैं। चिराग पासवान की भी दिल्ली में अहम बैठक हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी मुलाकात गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: बिहार में करेंगे CM Yogi धुआंधार चुनाव प्रचार, 20 से अधिक रैलियां कर महागठबंधन पर करेंगे वार












Click it and Unblock the Notifications