Bihar Chunav: 100 सीटों की डिमांड के बदले 58 पर ही राजी, कांग्रेस फिर हुई RJD के सामने नतमस्तक?

Bihar Chunav Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले कांग्रेस ने पूरे जोश से प्रदेश भर में वोट अधिकार यात्रा निकाली थी। इस यात्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी एकजुट किया था। हालांकि, जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है पार्टी नेताओं और कैडर में वैसा विश्वास नहीं दिख रहा है। सूत्रों की मानें, तो एक बार फिर सीट शेयरिंग में आरजेडी की मनमानी चली है। लालू यादव ने कांग्रेस हाईकमान से फोन पर बात की है। 100 सीटों की डिमांड कर रहे प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस को सिर्फ 58 सीटें दी जाएंगी और इस पर राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अपनी सहमति दे दी है। कांग्रेस के कोटे से घटाई सीटों में से ही वीआईपी और एलजेपी (पशुपति पारस) को समायोजित करने की तैयारी है।

Bihar Chunav Seat Sharing

Bihar Chunav: महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय

बिहार की राजनीति के जानकारों का कहना है कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। आरजेडी 125 से 135 सीटें अपने पास रखेगी जबकि कांग्रेस को 58 सीटें दी जाएंगी। बची हुई सीटों में ही वीआईपी, जेएमएम, एलजेपी और लेफ्ट पार्टियों को समायोजित किया जाएगी। वीआईपी के साथ भी तेजस्वी यादव की डील लगभग तय है। सहनी की पार्टी के चुनाव चिह्न पर कई उम्मीदवार आरजेडी की पसंद के होंगे। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: पप्पू यादव ने खोला चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा, 'हम भगवान से नहीं डरते हैं तो इनसे क्या डरेंगे'

Congress ने लालू यादव के सामने टेक दिए घुटने?

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रदेश में हमेशा से मांग रही है कि पार्टी को ज्यादा मजबूती के साथ चुनाव लड़ना चाहिए। पार्टी के स्थानीय नेता दबी जुबान में इसे स्वीकार भी करते रहे हैं कि कांग्रेस के ऊपर आरजेडी का बहुत ज्यादा दबाव रहता है। प्रशांत किशोर तो खुले आम यहां तक कहते रहे हैं कि बिहार में कांग्रेस नहीं है, यह आरजेडी की बी टीम है। अगर वाकई में पार्टी सिर्फ 58 सीटों पर लड़ती है, तो यह कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती होगी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, लालू यादव और राहुल गांधी की फोन पर सीट शेयरिंग को लेकर लंबी बात हुई है और मामला अब पूरी तरह से तय है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh चुनाव लड़ेंगे या नहीं? कर दिया ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+