Bihar Chunav: बिहार में करेंगे CM Yogi धुआंधार चुनाव प्रचार, 20 से अधिक रैलियां कर महागठबंधन पर करेंगे वार
Bihar Chunav: बिहार में एनडीए की सत्ता में वापसी और बीजेपी के प्रदर्शन की जिम्मेदारी गृहमंत्री अमित शाह ने ले ली है। शाह खुद प्रदेश के कई क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। अलग-अलग हिस्सों के लिए उन्होंने चुनावी रणनीति बनाई है। अब खबर है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता और कोर वोटर्स के बीच उनकी पहुंच को देखते हुए बीजेपी चुनाव प्रचार में उनका जमकर इस्तेमाल करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 20 से ज्यादा चुनावी रैलियां करने वाले हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता और अपील का अंदाजा बीजेपी को है। इसे देखते हुए पार्टी ने उनका इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए करने का तय किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 से ज्यादा इन रैलियों के जरिए प्रदेश के सभी हिस्सों के वोटर्स तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। ये रैलियां सीमांचल, मिथिला, पटना, समेत अलग-अलग हिस्सों में होंगी।

Bihar Chunav में सीएम योगी करेंगे जमकर प्रचार
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई और चुनावों में भी पार्टी के लिए प्रचार किया है। सीएम योगी ने दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की थीं। योगी आदित्यनाथ की पहचान ही विकास और सख्ती से कानून-व्यवस्था लागू करने के साथ ही हिंदुत्व और राष्ट्रवादी विचारों पर जोर देना है। महाराष्ट्र और हरियाणा में बंटेंगे तो कटेंगे और एक हैं तो सेफ हैं जैसे नारों ने काफी प्रभावित किया था। अब बिहार में उनकी छवि का इस्तेमाल बीजेपी के पक्ष में करने की योजना बना रही है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: 100 सीटों की डिमांड के बदले 58 पर ही राजी, कांग्रेस फिर हुई RJD के सामने नतमस्तक?
CM Yogi करेंगे महागठबंधन पर जोरदार अटैक
सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में भी तुष्टिकरण की राजनीति और वंशवाद के खिलाफ मुखरता से बोलते हैं। विधानसभा हो या फिर आम चुनावी सभा अखिलेश यादव और कांग्रेस पर इन मुद्दों के बहाने जोरदार वार करते हैं। अयोध्या के विकास और राजनीतिक टूरिज्म के तौर पर इसे विकसित करने का श्रेय भी सीएम योगी को काफी हद तक दिया जाता है। अयोध्या और मिथिला का सांस्कृतिक संबंध भी है और सीतामढ़ी के पुरौना में माता सीता का भव्य मंदिर बन रहा है। माना जा रहा है कि सीएम इन सांस्कृतिक संबंधों का हवाला देते हुए भावुक अपील कर सकते हैं। इसके अलावा, महागठबंधन, लालू परिवार पर वंशवाद और भ्रष्टाचार को आधार बनाकर तीखे वार करेंगे।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh चुनाव लड़ेंगे या नहीं? कर दिया ऐलान












Click it and Unblock the Notifications