Bihar Chunav: तेजस्वी यादव के लिए राघोपुर प्रचार करने पहुंची रोहिणी आचार्य, तेज प्रताप को भी दिया आशीर्वाद
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर के होनी वाली है, जबकि दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। इस बीच प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट राघोपुर में चुनाव प्रचार के लिए रोहिणी आचार्य पहुंचीं। अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के लिए प्रचार करने पहुंची रोहिणी ने कहा कि प्रदेश की जनता अपना मन बना चुकी है। इस बार जनता महागठबंधन को बहुमत के साथ जिताने वाली है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
मीडिया वालों ने इसी दौरान उनसे महुआ से चुनावी मैदान में उतरे तेज प्रताप यादव के लिए भी सवाल पूछा। परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप नई पार्टी बनाकर मैदान में हैं। रोहिणी ने कहा कि वह भी मेरा भाई है और बड़ी बहन होने के नाते मैं उसे आशीर्वाद देती हूं। बहन अपने भाई को हमेशा खुश ही देखना चाहती है।

Tejashwi Yadav के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची रोहिणी
रोहिणी आचार्य और तेजस्वी के बीच मनमुटाव की खबरें आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रोहिणी की तेजस्वी के करीबी संजय यादव से नाराजगी है और उन्होंने इसकी शिकायत परिवार में भी की है। हालांकि, कभी खुद उन्होंने इस बात को स्वीकार नहीं किया है। अब परिवार के अंदर सब कुछ ठीक चल रहा है, यह संदेश देने के लिए वह खुद मैदान में उतर गई हैं। रोहिणी ने राघोपुर में तेजस्वी के समर्थन में जनसभा की और एक रोड शो भी किया। कुछ दिन पहले ही राबड़ी देवी भी बेटे के लिए प्रचार करने राघोपुर पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: NDA के संकल्प पत्र पर Tejashwi Yadav का तंज, 'एक और जुमला लेकर आए हैं, जनता बदलाव चाहती है'
Rohini Acharya ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना
रोहिणी आचार्य ने राघोपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2025 में नीतीश कुमार फिनिश होने वाले हैं। तेजस्वी यादव ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने खेसारी लाल यादव पर बीजेपी नेताओं के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी पार्टी में ही नाचने वाले लोग हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2005 में लोगों ने नीतीश कुमार को पहचानना शुरू किया। उनको यह पहचान लालू जी की वजह से ही मिली। बिहार के ज्यादातर नेताओं को लालू जी ने ही पहचान दी है।
Bihar Chunav में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होता नजर आ रहा है। एनडीए और महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इस बार कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले की भी संभावना दिख रही है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी मैदान में है। इसके अलावा सीमांचल की 24 सीटों पर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी मैदान में है। इसके अलावा, तेज प्रताप यादव ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं और आम आदमी पार्टी, बीएसपी जैसी पार्टियों के कैंडिडेट भी मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: आरा डबल मर्डर पर तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा, कहा – PM भाषण में 'जंगलराज' का जिक्र करें












Click it and Unblock the Notifications