Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election 2025: आरा डबल मर्डर पर तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा, कहा – PM भाषण में 'जंगलराज' का जिक्र करें

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की कानून-व्यवस्था एक बार फिर सियासी बहस का बड़ा मुद्दा बन गई है। आरा में हुए दोहरे हत्याकांड ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है।

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है और प्रधानमंत्री को अपने भाषणों में 'जंगलराज' का ज़िक्र करने से पहले सच्चाई पर नज़र डालनी चाहिए।

bihar-election-2025-tejashwi-yadav-slams-pm-modi-arrah-double-murder

आरा में पिता-पुत्र की हत्या

तेजस्वी यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपको पता होगा कि कल आरा में पिता-पुत्र प्रमोद कुशवाहा और प्रियंशु कुशवाहा की हत्या कर दी गई। यह हत्या सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण प्राप्त अपराधियों ने की है। कृपया अपने भाषण में 'जंगलराज' शब्द का ज़िक्र करना न भूलें।"

तेजस्वी ने आगे कहा कि एनडीए के उम्मीदवार और समर्थक पूरे बिहार में खूनी खेल खेल रहे हैं, जबकि सत्ता पक्ष के नेता चुप्पी साधे हुए हैं।

आरा पुलिस की जांच जारी, SDPO बोले - "शादी की तैयारी चल रही थी"

यह घटना बिहार के भोजपुर ज़िले के आरा शहर की है, जहां अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार को पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। आरा सदर एसडीपीओ राज कुमार साह ने बताया, "सुबह सूचना मिलने पर हम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक पिता-पुत्र थे।

हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। उनके घर में सगाई की तैयारी चल रही थी, जो दो दिनों में होनी थी। जांच के बाद ही असली कारण सामने आएगा।" पुलिस ने घटनास्थल से कई सबूत जुटाए हैं और हत्यारों की तलाश जारी है।

मोकामा हिंसा पर भी बोले तेजस्वी

इसी बीच बिहार के मोकामा में एक और हिंसक घटना ने माहौल को गरमा दिया है। जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की चुनाव प्रचार के दौरान हुई झड़प में मौत हो गई। तेजस्वी यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "लोकतांत्रिक देश में हिंसा की कोई जगह नहीं है। 40 गाड़ियों का काफिला हथियारों के साथ घूम रहा है, और प्रशासन चुप है। चुनाव आयोग क्या कर रहा है? कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? कौन इन अपराधियों को बचा रहा है?" तेजस्वी ने सवाल उठाया कि जब इतने बड़े पैमाने पर हिंसा और हत्याएं हो रही हैं, तो प्रशासन और चुनाव आयोग दोनों मौन क्यों हैं।

चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्म

बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग नज़दीक है और माहौल पहले से ही बेहद गर्म है। तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के नेता एनडीए पर कानून-व्यवस्था की विफलता का आरोप लगा रहे हैं, जबकि एनडीए नेताओं का कहना है कि विपक्ष राजनीतिक लाभ के लिए हिंसा का मुद्दा उछाल रहा है। अब देखना यह होगा कि आरा और मोकामा की घटनाएं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सियासी समीकरणों को किस हद तक प्रभावित करती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+