Bihar Chunav: NDA के संकल्प पत्र पर Tejashwi Yadav का तंज, 'एक और जुमला लेकर आए हैं, जनता बदलाव चाहती है'
Tejashwi Yadav News: बिहार में अगली सरकार किसकी होगी, इसका पता 14 नवंबर को चल जाएगा। अब पहले फेज की वोटिंग में सिर्फ 5 ही दिन बचे हैं और एनडीए ने शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें 25 वादे किए गए हैं जिसमें एक करोड़ सरकारी नौकरी, 4 और शहरों में मेट्रो, गरीबों के लिएं पंचामृत योजना समेत कई ऐलान हैं। इस घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि यह एक और जमुला भर है। जनता अब झांसे में नहीं आने वाली और बदलाव चाहती हैं।
एनडीए के 'संकल्प पत्र' पर राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि NDA के लोगों को 'सॉरी पत्र' लाना चाहिए और बिहार की जनता से सॉरी बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 20 साल राज करने के बाद भी सबसे गरीब राज्य बिहार है। कोई कारखाने नहीं हैं, कोई निवेश नहीं, हर क्षेत्र में यह सरकार विफल रही इसलिए उन्हें 'सॉरी पत्र' लाना चाहिए था।

Tejashwi Yadav ने साधा संकल्प पत्र पर निशाना
तेजस्वी यादव ने एनडीए के संकल्प पत्र पर निशाना साधते हुए कहा, 'यह बस एक और जुमला भर है। बिहार के लोगों ने इनका चाल और चरित्र अच्छी तरह से पहचान लिया है। इस बार एनडीए को जनता बहुत तगड़ा जवाब देने वाली है। महागठबंधन की सरकार बनेगी। बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है, बेरोजगारी से मुक्ति चाहती है।'
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: एनडीए के घोषणापत्र में 'पंचामृत' गारंटी क्या है, किसे होगा फायदा? NDA का बदलेगा खेल?
Bihar Chunav में रोजगार बना अहम मुद्दा
बता दें कि महागठबंधन की ओर से भी अपना घोषणा पत्र जारी किया जा चुका है, जिसे तेजस्वी प्रण का नाम दिया गया है। इसमें एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी के अलावा, 1.5 करोड़ रोजगार अवसरों के सृजन का वादा किया गया है। इसके अलावा, जीविका दीदी का वेतन 30,000 करने से लेकर संविदा कर्मचारियों को भी नियमित करने का वादा किया गया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: 'सम्राट-मनोज तो बड़े भाई, कहने दो नचनिया', PM के बारे में क्या बोल गए खेसारी?












Click it and Unblock the Notifications