Bihar Chunav: RJD-कांग्रेस ने 1-1 सीटों पर किया बैकआउट, अब भी 11 सीटों पर आमने-सामने महागठबंधन के प्रत्याशी
Bihar Chunav: बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में दरार गहरी हो गई है। तमाम बातचीत और कोशिशों के बाद भी समझौता नहीं हो पाया है और 11 सीटों पर महागठबंधन ने एक-दूसरे के खिलाफ कैंडिडेट उतार दिए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले ही अलायंस में तालमेल का साफ अभाव दिख रहा है। सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाने की वजह से गठबंधन में कलह बढ़ रही है। एनडीए गठबंधन को इस तकरार की वजह से जमकर तंज भी कस रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस आपसी कलह का असर बिहार चुनाव 2025 पर पड़ सकता है। नामांकन के आखिरी दिन महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और राजद ने अपनी लिस्ट जारी कर दी। आरजेडी 143 सीटों पर लड़ रही है। कांग्रेस ने 61 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। 11 सीटों पर घटक दल आमने-सामने होंगे।

Bihar Chunav में महागठबंधन की दरार का होगा असर?
⦁ आरजेडी ने 143 नामों की लिस्ट में से पार्टी वैशाली, लालगंज और कहलगांव में कांग्रेस के खिलाफ कैंडिडेट दिए हैं। तारापुर में पूर्व राज्य मंत्री मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
⦁ कांग्रेस के कई उम्मीदवार भाकपा और भाकपा माले के खिलाफ उतारे गए हैं। हालांकि, हाई प्रोफाइल कुटुम्बा सीट से आरजेडी उम्मीदवार नहीं उतार रही है। इस सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: कौन हैं कामरान जिनका RJD ने काटा टिकट, निर्दलीय भरा नामांकन, जनसैलाब ने उड़ाई तेजस्वी की नींद
⦁ महागठबंधन में 11 सीटों पर घटक दलों के खिलाफ उम्मीदवार उतारना गठबंधन में तालमेल का अभाव दिखाता है। इसका असर वोटों में बंटवारे के तौर पर भी दिख सकता है। आरजेडी और कांग्रेस के कई बागी नेता भी चुनाव में उतर गए हैं। इसका असर भी देखने को मिलेगा।
Mahagathbandhan में सीट बंटवारे की वजह से विवाद
इंडिया (INDIA) ब्लॉक के घटकों के बीच सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध की बात आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने स्वीकार की है। उन्होंने कहा, 'इंडिया ब्लॉक के गठबंधन सहयोगियों को हमारी मजबूरियों को समझना चाहिए। हम अपने सहयोगियों से दक्षिणी या अन्य राज्यों में सीटों की मांग नहीं करते। हम सबसे बड़ी पार्टी हैं, हम बिहार में अधिकतम सीटों पर चुनाव लड़ने के हकदार हैं।' उन्होंने यह भी माना कि कुछ सीटें ऐसी हैं जहां कोशिश के बाद भी आरजेडी और कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन सकी।
बता दें कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस बार महागठबंधन और एनडीए के अलावा जनसुराज पार्टी भी मैदान में है। बिहार चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने की वजह से लड़ाई दिलचस्प हो गई है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: पहले चरण में 6 हॉट सीट, 121 विधानसभा, मैदान में 1314 उम्मीदवार, नामांकन प्रक्रिया पूरी
-
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Bihar Next CM: मुख्यमंत्री की रेस में पिछड़े सम्राट चौधरी! BJP की बैठक छोड़ अचानक नीतीश से मिलने क्यों पहुंचे? -
Rupali Chakankar की बहन प्रतिभा स्वयंभू बाबा आशोक खरात केस में फंसी, 132 फर्जी खाते, 62 करोड़ का लेनदेन -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
Punjab AAP: वोल्वो, HVS और नई बसें यात्रियों की सुविधा बढ़ाएंगी: हरपाल सिंह चीमा -
Bengal Election से पहले नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस TMC में शामिल, BJP के लिए कितना बिगड़ेगा समीकरण? -
Chhattisgarh: कांकेर में 5 लाख की इनामी तेलुगू महिला कमांडर रुपी ढेर, बस्तर के जंगलों में चलता था सिक्का -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ












Click it and Unblock the Notifications