Bihar Chunav 2025: पहले चरण में 6 हॉट सीट, 121 विधानसभा, मैदान में 1314 उम्मीदवार, नामांकन प्रक्रिया पूरी
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव आयोग ने अंतिम आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर कुल 1,314 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
नामांकन प्रक्रिया का पूरा ब्यौरा
चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण के लिए कुल 1,690 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें से 1,375 नामांकन वैध पाए गए, जबकि 315 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए। नाम वापसी की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर की शाम तक थी, जिस दौरान 61 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे वापस ले लिए।

पहले चरण के लिए नामांकन 10 अक्टूबर को शुरू हुआ और 17 अक्टूबर तक चले। 20 अक्टूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने अंतिम आंकड़े जारी किए।
पहले चरण के 18 जिलों की सूची
पहले चरण में मतदान होने वाले जिलों की सूची इस प्रकार है:
मधेपुरा
सहरसा
दरभंगा
मुजफ्फरपुर
गोपालगंज
सीवान
सारण
वैशाली
समस्तीपुर
बेगूसराय
खगड़िया
मुंगेर
लखीसराय
शेखपुरा
नालंदा
पटना
भोजपुर
बक्सर
हाई-प्रोफाइल विधानसभा सीटों पर रोचक मुकाबला
पहले चरण में कुछ हाई-प्रोफाइल सीटों पर खास मुकाबले की संभावना जताई जा रही है। इनमें प्रमुख हैं:
पटना साहिब
दरभंगा
मुजफ्फरपुर
आरा
बेगूसराय
वैशाली
इन सीटों पर बड़े राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के बीच संघर्ष काफी रोचक रहने की संभावना है।
मतदान और मतगणना की तारीखें
इस बार बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 6 नवंबर 2025 को 121 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 11 नवंबर 2025 को 122 सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी। मतगणना 14 नवंबर 2025 को सभी 243 सीटों के लिए एक साथ होगी और चुनाव परिणाम उसी दिन देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications