Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Chunav: बेगूसराय में दिखा Rahul Gandhi का अलग अंदाज, स्थानीय लोगों के साथ मछली पकड़ने तालाब में कूदे

Rahul Gandhi Video: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान रविवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बेगूसराय पहुंचे थे। इस चुनावी सभा में उन्होंने मछुआरा समुदाय को विकास की गति से जोड़ने का वादा किया। इसी दौरान उनका एक अलग ही अंदाज सामने आया। बेगूसराय में रैली के लिए पहुंचे राहुल गांधी ने वहां मछली पालन करने वाले स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उनके साथ तालाब में छलांग लगाकर मछली पकड़ने की भी कोशिश की।

इस दौरान उनके साथ वीआईपी चीफ मुकेश सहनी और कन्हैया कुमार भी नजर आ रहे थे। राहुल ने स्थानीय लोगों से मछली पकड़ने और जाल बिछाने के बारे में भी जानकारी ली। उनका तालाब में छलांग लगाने और मछली पकड़ने की कोशिश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rahul Gandhi Video

Rahul Gandhi का वीडियो हो रहा वायरल

राहुल गांधी भी बिहार के अलग-अलग जिलों में जनसभाएं कर रहे हैं। रविवार को बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी ने स्थानीय मछुआरों से बातचीत की। तालाब में उतरकर ग्रामीणों के साथ मछली पकड़ने में हिस्सा लिया और उनसे उनके कामकाज व समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अपनी चुनावी सभा में भी मछुआरों के लिए अलग नीति लाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Fatehpur: हरिओम वाल्मीकि के घर पहुंचे राहुल गांधी, परिवार ने मिलने से किया था इनकार

Bihar Chunav में मछुआरों के वोट पर सबकी नजर

कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे वाकये का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए पार्टी ने लिखा, 'नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बेगूसराय में मछुआरा भाइयों से मुलाकात की, उनके साथ मछली पकड़ने की परंपरा में भाग लिया और उनके संघर्षों व चुनौतियों पर चर्चा की। इस दौरान वीआईपी पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी भी मौजूद रहे।'

मछुआरों या निषाद आबादी बिहार में दो फीसदी से ज्यादा है। इस वर्ग से आने वाले मुकेश सहनी को महागठबंधन ने डिप्टी सीएम का उम्मीदवार बनाया है। एनडीए ने मछुआरा समुदाय के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। पीएम मोदी ने अपनी चुनावी सभाओं में भी इस वर्ग का जिक्र किया है। अब देखना है कि इस बार यह वर्ग किसे समर्थन देता है।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने दिवाली पर बनाई इमरती और लड्डू, मशहूर दुकान मालिक ने कर दी ये बड़ी डिमांड, Video वायरल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+