Rahul Gandhi ने दिवाली पर बनाई इमरती और लड्डू, मशहूर दुकान मालिक ने कर दी ये बड़ी डिमांड, Video वायरल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने अनोखे अंदाज और हरकतों के कारण आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। अब दिवाली का त्योहार को एक अलग अंदाज में मनाया। राहुल गांधी पुरानी दिल्ली की प्रसिद्ध घंटेवाला स्वीट शॉप पहुंचे। यहां पर पहुंच कर राहुल गांधी ने इतरती और बेसन के लड्डू बनाया।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी इस अनोखी दिवाली का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किया है। वीडियो में राहुल गांधी मिठाई की दुकान के मालिक के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे खुद इमरती और बेसन के लड्डू बनाते हुए भी दिखाई दिए। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंंट भी कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने ये वीडियो शेयर कर लिखा, "पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया। सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है- खालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली। "दीपावली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है।" राहुल गांधी ने अपने फॉलोअर्स से पूछा कि वे अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं और उसे कैसे खास बना रहे हैं।"
दुकान मालिक ने राहुल गांधी से कर दी ये डिमांड
इस मुलाकात के दौरान, घंटेवाला स्वीट शॉप के मालिक ने राहुल गांधी से उनकी शादी के बारे में बात की। मिठाई वाले ने कहा, "हमने आपके नाना जवाहरलाल नेहरू, दादी इंदिरा गांधी, पापा राजीव गांधी और दीदी प्रियंका गांधी को सर्व किया है। बस अब एक चीज का इंतजार है, आपसे गुजारिश है कि जल्दी शादी करिए।"
उन्होंने आगे कहा, "आपकी शादी का इंतजार है। सबसे पहले आप शादी करिए। उसकी मिठाई भी आप हमसे लीजिए। हम उसका इंतजार कर रहे हैं।" इस पर राहुल गांधी ने कोई जवाब नहीं दिया और केवल मुस्कुरा दिए।
यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट...
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोई राहुल गांधी को इमरती वाला तो कोई पप्पू मिठाईवाला कर रहा है। एक यूजर ने कहा जो पहले चप्पल बनाना सीखी थी वो ही चप्पल अब तेरे सिर पर पड़ेगी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा बिहार चुनाव छोड़कर अब मिठाई ही बनाओ तुम...












Click it and Unblock the Notifications