Bihar Chunav: बीजेपी ने उम्मीदवार तय करने के लिए बनाया स्पेशल प्लान, दशहरे के बाद से होने लगेगा ऐलान!

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है और सभी पार्टियों में उम्मीदवारों के चयन के लिए चर्चा का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी में टिकट पाने के लिए कई लोग कतार में हैं। उम्मीदवारों के चयन और पार्टी की प्रचार रणनीति पर चर्चा के लिए पटना में 24-25 सितंबर को बीजेपी की अहम बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि दो दिनों के इस अहम बैठक में बीजेपी के सभी विधायक, बिहार से सांसद और प्रदेश के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, दो दिनों तक चलने वाली बैठक में जिला स्तर के पदाधिकारियों और नेताओं को भी बुलाया गया है। पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विधायक, सांसद और प्रदेश पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। दूसरे दिन जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, चुनावी रणनीति के अलावा उम्मीदवारों के चयन पर भी चर्चा होगी।

Bihar Chunav bjp

BJP ने उम्मीदवारों के चयन का बनाया पैरामीटर

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के पास हरेक सीट के लिए कई विकल्प हैं। ऐसे में उम्मीदवारों के चयन में कई फैक्टर का ध्यान रखा जाएगा। सामाजिक समीकरण के साथ उम्मीदवारों की सोशल मीडिया पर पहुंच, क्षेत्र में छवि और पुराने अनुभवों को तरजीह दी जाएगी। बताया जा रहा है कि बीजेपी हाई कमान इस बार 20 फीसदी पुराने कैंडिडेट्स का टिकट काटने के मूड में है। उसकी जगह पर नए और युवा चेहरों को तरजीह दी जा सकती है। बैठकों में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से राय ली जाएगी ताकि उम्मीदवारों के चयन में जमीनी हकीकत और स्थानीय समीकरणों का आकलन किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Date: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान 5 अक्टूबर से पहले, कितने चरण में वोटिंग, कब तक आएंगे नतीजे

Bihar Chunav में बूथ सशक्तिकरण और संगठन पर रहेगा जोर

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी और संघ दोनों का ही मानना है कि बूथ स्तर पर मैनेजमेंट और संगठन को एकजुट रखना जरूरी है। इस चुनाव का असर पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भी पड़ेगा। दो दिनों की इस अहम बैठक में सिर्फ उम्मीदवार चयन पर ही चर्चा नहीं होगी। बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती पर भी चर्चा होगी। संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल के अलावा गठबंधन के दूसरे दलों के साथ समावेशी तरीके से चुनाव प्रचार में जुटने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि दशहरे के बाद से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होगा। फिलहाल सीट शेयरिंग पर बात चल रही है। सूत्रों के मुताबिक सीट बंटवारे पर फैसला लगभग तय है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: अगर झूठ है तो जेल भेजो, वरना इस्तीफा दो, Prashant Kishor अब किस को लिया आड़े हाथों?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+